फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   CM flying squad busted making fake milk unit in Fatehabad

फतेहाबाद में सीएम उड़नदस्ते का छापा: गांव अहलीसदर में नकली दूध बनाने का भंडाफोड़, नकली पाउडर, यूरिया व ग्लूकोज पकड़ा

Tue, 10 Aug 2021 02:37 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 10 Aug 2021 02:37 PM IST
सार

हरियाणा के फतेहाबाद जिले में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली दूध बनाने का खुलासा किया। इस दौरान दस्ते ने यूरिया, नकली दूध पाउडर और ग्लूकोज बरामद किया।

विज्ञापन
CM flying squad busted making fake milk unit in Fatehabad
फतेहाबाद में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मंगलवार सुबह फतेहाबाद के गांव अहलीसदर में नकली दूध बनाने का भंडाफोड़ किया है। टीम को यहां से नकली पाउडर, यूरिया व ग्लूकोज की बोतलें बरामद हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके से करीब छह क्विंटल दूध भी बरामद किया है। फूड इंस्पेक्टर ने दूध का सैंपल लेकर जांच को भेज दिया है। रिपोर्ट के आधार पर ही अगली कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को सूचना मिली थी कि गांव अहलीसदर निवासी श्यामचंद बड़े स्तर पर दूध की आपूर्ति करता है। मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के एएसआई सुशील कुमार, एएसआई रणबीर सिंह, एसआई नाहर सिंह, एएसआई विपिन, एसई अनिल व फूड इंस्पेक्टर सुरेंद्र पूनिया के नेतृत्व में टीम का गठन किया। 
विज्ञापन


टीम के पास सूचना थी कि श्याम चंद सुबह दूध सप्लाई करने जाता है। इसी आधार पर टीम ने मंगलवार सुबह छह बजे छापामार कार्रवाई की। टीम ने जब घर पर छापा मारा तो हैरान रह गई। घर के अंदर नकली दूध तैयार करने के सभी प्रोडेक्ट मिले। टीम ने मौके से छह क्विंटल दूध बरामद किया। जब टीम ने पूछताछ की तो उसने बताया कि यह दूध वह केवल सिरसा में सप्लाई करता था। टीम ने मौके से ग्लूकोज की बोतलें, यूरिया व दूध का नकली पाउडर बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed