{"_id":"d77967a8bd34afec41c7e3a4a56b84cd","slug":"case-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोचर भूमि पर बनाया शेड तहसीलदार ने गोशाला कमेटी पर कराया केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोचर भूमि पर बनाया शेड तहसीलदार ने गोशाला कमेटी पर कराया केस
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Mon, 24 Aug 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोचर भूमि पर प्रतिबंध के बावजूद शेड बनाने पर एक बार फिर बवाल शुरू हो गया है। गोशाला कमेटी ढिंगसरा के खिलाफ भट्टू पुलिस ने तहसीलदार फतेहाबाद की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
इस भूमि पर प्रशासन ने साल भर पूर्व किसी के प्रवेश व किसी भी प्रकार के निर्माण पर प्रतिबंध लगा दिया था। गांव ढिंगसरा में गोचर भूमि है जिस पर धारा 45/46 लगाई हुई है। इस भूमि पर किसी भी प्रकार के कार्य पर प्रतिबंध है। गोशाला कमेटी ने इस भूमि पर 2 व 3 अगस्त के बीच शेड बना दिया। जिसकी शिकायत प्रशासन को मिली। तहसीलदार नवजीत कौर बराड़ ने इसका दौरा किया।
जिसके बाद इस संबंध में भट्टू पुलिस को शिकायत दी। भट्टू पुलिस ने गोशाला कमेटी ढिंगसरा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मालूम हो कि इससे पहले गोचर भूमि पर चार दीवारी बनाने पर संत गोपाल दास सहित कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था और मामले को लेकर अभी तक विवाद चल रहा है। इस संबंध में पूर्व संसदीय सचिव प्रहलाद इस गिलाखेड़ा पर भी आरोप लगते रहे हैं।
विज्ञापन
मालूम हो कि गांव ढिंगसरा में करीब 60 वर्ष पूर्व ठाकुर परिवारों ने गायों के चरने के लिए 500 एकड़ से भी ज्यादा भूमि दान दे दी थी। दो वर्ष पूर्व कांग्रेस सरकार ने यहां के एक सत्ताधारी की शह पर उसके दामाद ने जमीन पर कब्जा कर लिया था। तब ग्रामीणों ने इसका जमकर विरोध किया था।
गो सेवक संत गोपाल दास अनेक बार यहां आए और प्रदर्शन किए तब प्रशासन ने भूमि पर तारबंदी कर दी थी, लेकिन कुछ लोगों ने तारबंदी को हटा दिया। यहां फिर विवाद शुरू हो गया।