{"_id":"638f47ec5781ee5f61522722","slug":"bulldozer-razed-the-house-of-bacchi-gang-henchman-sanjay-in-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: बच्ची गैंग के गुर्गे संजय के घर पर चला बुलडोजर, आपराधिक गतिविधियों में था शामिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फतेहाबाद: बच्ची गैंग के गुर्गे संजय के घर पर चला बुलडोजर, आपराधिक गतिविधियों में था शामिल
Tue, 06 Dec 2022 07:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, भूना, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भूना, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 06 Dec 2022 07:17 PM IST
सार
पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों में शामिल बदमाशों के खिलाफ संपत्ति अटैच करने के साथ-साथ मकान तोड़ने की कार्रवाई शुरू की हुई है। यहां भी कार्रवाई को अंजाम देने से पहले नोटिस दिया गया था।
विज्ञापन
बुलडोजर से निर्माण किया धवस्त।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के फतेहाबाद के भूना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त बच्ची गैंग के गुर्गे संजय उर्फ संजू बाल्मीकि के घर को प्रशासनिक टीम ने मंगलवार को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। नगरपालिका के सचिव जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व में भारी पुलिस की मौजूदगी में घर में बने दो कमरे तोड़े गए। कार्रवाई को अंजाम देने से पहले नोटिस भी दिए गए।
विज्ञापन
बता दें कि वार्ड पांच के ढक्की मोहल्ला निवासी संजय उर्फ संजू के खिलाफ हिसार, फतेहाबाद, रतिया व भूना में हत्या, हत्या प्रयास, डकैती, मारपीट व चोरी के सात मुकदमा दर्ज हैं। आरोपी फिलहाल अशोका मार्बल भूना के संचालक पर हत्या प्रयास के मामले में जेल में बंद है। गौरतलब है कि पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों में शामिल बदमाशों के खिलाफ संपत्ति अटैच करने के साथ-साथ मकान तोड़ने की कार्रवाई शुरू की हुई है।
विज्ञापन
20 दिन पहले गोकल उर्फ वकील का घर तोड़ा था
भूना में गैंगवार के चलते काफी संख्या में युवा आपराधिक गतिविधियों में शामिल है। सोनू उर्फ बच्ची गैंग के अतिरिक्त विक्रम भांभू गैंग व मंदीप पंजाबी गैंग की दहशत पिछले कई वर्षों से भूना शहर में बनी हुई थी। बच्ची गैंग शहर में जहां व्यापारियों पर हमला कर रहा है, वही विक्रम भांभू व पंजाबी गैंग ठेकेदारों को निशाना बना रहे हैं। इससे 20 दिन पहले बच्ची गैंग के गुर्गे गोकल उर्फ वकील के घर पर नगरपालिका टीम ने बुलडोजर चलाया था।
विज्ञापन
संजय उर्फ संजू पर यहां-यहां है मुकदमे दर्ज
संजय उर्फ संजू मात्र 10 वर्ष की आयु में ही आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो गया था। एक जुलाई 2012 को थाना फतेहाबाद में उसके खिलाफ साथियों के साथ मिलकर एक युवक की हत्या करने और हत्या प्रयास तथा अवैध हथियार रखने के आरोप में केस दर्ज किया गया था। वहीं, 22 अक्तूबर 2015 को थाना भूना में साथियों के साथ मिलकर रास्ता रोकने और मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज हुआ। फिर 17 नवंबर 2016 को भूना थाना में झगड़े का केस दर्ज किया गया। 30 नवंबर 2017 को हिसार शहर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। 11 नवंबर 2017 को रतिया थाना क्षेत्र में चोरी का केस दर्ज हुआ। 24 जून 2020 को अशोका मार्बल के संचालक की हत्या के प्रयास को लेकर भूना थाने में केस दर्ज हुआ। 18 जुलाई 2020 को डकैती की योजना बनाने के मामले में भूना थाना में केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने इसी मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया तो अशोका मार्बल के संचालक ईश सेठी पर जानलेवा हमले की घटना का भी पटाक्षेप हो गया था। तब से लेकर आज तक आरोपी सलाखों के पीछे हैं।
नगरपालिका सचिव के नेतृत्व में आपराधिक गतिविधियों में शामिल संजय उर्फ संजू के घर पर बुलडोजर चलाया गया है। इस दौरान किसी ने भी कोई विरोध नहीं किया। -कुलदीप सिंह, प्रभारी, भूना थाना