{"_id":"630c8c5e165b254dba02a940","slug":"bike-riders-snatched-cash-from-woman-returning-from-bank-in-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: बैंक से लौट रही मां-बेटी से नकदी छीन भागे बाइक सवार, लोगों ने एक को पकड़ा और कर दी पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Fatehabad: बैंक से लौट रही मां-बेटी से नकदी छीन भागे बाइक सवार, लोगों ने एक को पकड़ा और कर दी पिटाई
Mon, 29 Aug 2022 03:22 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 29 Aug 2022 03:22 PM IST
सार
आजाद नगर निवासी महिला राजकौर अपनी बेटी के साथ बैंक ऑफ बड़ौदा में नकदी निकलवाने गई थी। दोनों 20 हजार रुपये की नकदी लेकर बैंक से लौट रही थी। जब वे पंचायत भवन के पास पहुंची तो मोटरसाइकिल पर युवक आए और नकदी छीनकर हिसार रोड की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
फतेहाबाद के पंचायत भवन के पास बैंक से लौट रही मां-बेटी से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने 20 हजार रुपये की नकदी छीन ली और हिसार रोड की तरफ फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर लोग युवकों के पीछे भागे और भूना मोड़ पर एक युवक को पकड़ लिया। युवक को पंचायत भवन के पास लाया गया जहां लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। सूचना मिलने पर शहर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को काबू कर लिया।
पकड़े गए युवक की पहचान ढाणी ईसर निवासी के रूप में बताई जा रही है। मामले के मुताबिक फतेहाबाद के आजाद नगर निवासी महिला राजकौर अपनी बेटी के साथ बैंक ऑफ बड़ौदा में नकदी निकलवाने गई थी। दोनों 20 हजार रुपये की नकदी लेकर बैंक से लौट रही थी। जब वे पंचायत भवन के पास पहुंची तो मोटरसाइकिल पर युवक आए और नकदी छीनकर हिसार रोड की तरफ फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने युवकों का पीछा किया और भूना मोड़ पर एक युवक को पकड़ लिया। दूसरा फरार हो गया। युवक को लोग पीटते हुए पंचायत भवन के पास लाए और पुलिस को सूचना दी। फिलहाल युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

लोन के 20 हजार रुपये ला रही थी महिला
राजकौर ने बताया कि मकान की मरम्मत के लिए बैंक में लोन के लिए आवेदन किया था। सोमवार को बैंक से 20 हजार रुपये की नकदी निकलवाई और पैदल ही घर की तरफ जा रहे थे। रास्ते में युवकों ने वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन