फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Aulakh's father's attachment, property, fatehabad news

मनकीरत औलख के पिता की प्रॉपर्टी अटैच करने के आदेश

Tue, 09 May 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Tue, 09 May 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
Aulakh's father's attachment, property, fatehabad news
- फोटो : BBC
पंजाबी गायक मनकीरत के परिवार वालों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। धोखाधड़ी के मामलों का सामना कर रहे उनके परिवार वालों को फतेहाबाद की एक अदालत से झटका लगा है। कोर्ट ने एक मामले में उनकी प्रॉपर्टी को अटैच करने के आदेश किए हैं। जानकारी के अनुसार, अनाजमंडी के व्यापारी मैसर्ज आजाद कुमार अशीष कुमार की ओर से कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी। याचिका में कहा गया कि गांव बहबहलपुर निवासी निशान सिंह औलख और उसके भाई सुल्तान सिंह उनके माध्यम से फसल बेचते थे।
विज्ञापन


आरोप है कि उक्त दोनों लोगों ने वर्ष 2002 में आगामी फसल की एवज में उनसे 5 लाख 40 हजार रुपये बतौर अग्रिम राशि ले ली, मगर फसल आने पर उक्त लोगों ने उनका भुगतान नहीं किया और उन्होंने फर्म को फसल नहीं बेची। जिसके बाद फर्म संचालक ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया। मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आरोपियों की प्रोपर्टी को अटैच करने एवं फर्म संचालक को 29 मई तक केस दायर करने से लेकर अब तक उसकी मूल राशि छह प्रतिशत ब्याज सहित लौटाने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 29 मई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed