फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   attack, in court, fatehabad

पेशी भुगतने जा रहे कुकर्म के आरोपियों के पिता पर हमला, पुलिसकर्मियों ने बचाया

Tue, 28 Mar 2017 11:54 PM IST
attack, in court, fatehabad
attack, in court, fatehabad Updated Tue, 28 Mar 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
बीते दिन एक कॉलोनी में बालक से कुकर्म करने के आरोपी किशोरों के पिता पर मंगलवार को पीड़ित बच्चे के परिजनों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष के लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एएसपी गंगाराम पूनियां से मिलने लघुसचिवालय पहुंचे थे। वापसी में उन्होंने देखा कि आरोपी किशोरों का पिता एक अन्य मामले में पेशी भुगतने के लिए अदालत की ओर जा रहा था, उसको देखते ही दूसरे पक्ष के लोग गुस्से में आ गए और आरोपी किशोरों के पिता पर थप्पड़-मुक्के बरसा दिए। आरोप है कि जैसे ही आरोपी किशोरों के पिता गुस्साए लोगों से बचने के लिए कोर्ट की ओर भागा तो दूसरे पक्ष ने वहां पर पड़े पत्थर उठाकर उस पर फेंके। 
विज्ञापन

बाद में कोर्ट के पास तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे लोगों से बचाया और पीसीआर को घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिसकर्मी उसे लेकर सामान्य अस्पताल में पहुंचे और उपचार के लिए दाखिल करवाया। हुड्डा चौकी के इंचार्ज कुलदीप ने बताया कि इस मामले में पूछताछ के लिए दो-तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इससे पहले मासूम से कुकर्म के मामले में दोनों नाबालिग आरोपी भाइयों की अब तक गिरफ्तारी ना होने के विरोध में पीड़ित पक्ष के लोग पार्षद प्रमोद ग्रोवर डबली एवं भाजपा नेत्री सीमा दत्ता के नेतृत्व में एएसपी से मिलने पहुंचे थे। उन्होेंने आरोप लगाया कि इस मामले का आईओ आरोपियों से मिला हुआ है और इसी के चलते वो आरोपियों के बारे में जानकारी होते हुए भी गिरफ्तारी के लिए प्रयास नहीं कर रहा। इस पर एएसपी गंगाराम पूनियां ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि जल्द ही इस मामले के दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि शहर की एक कॉलोनी में बीते दिन दो भाइयों ने पड़ोस में अपने नाना के घर आए एक तीन साल के मासूम बच्चे को कुछ चीज खिलाने के बहाने से अपने घर ले गए और कथित रूप से उसके साथ कुकर्म कर दिया। इस मामले में शहर पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed