फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Anti vehicle theft team caught two youths of UP with 21 parrots in Fatehabad

Fatehabad: एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम की कार्रवाई, 21 तोतों के साथ यूपी के दो युवकों को पकड़ा

Mon, 10 Apr 2023 03:25 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 10 Apr 2023 03:25 PM IST
सार

फतेहाबाद  एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम इंचार्ज रिछपाल सिंह के नेतृत्व में रतिया रोड पर गश्त कर रही थी। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवक टीम को देखकर घबरा गए और वापस मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगे।

विज्ञापन
Anti vehicle theft team caught two youths of UP with 21 parrots in Fatehabad
पकड़े गए तोते - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद के गांव अयाल्की के पास पुलिस विभाग की एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने यूपी के दो युवकों को 21 तोतों के साथ पकड़ा है। पकड़े गए युवक भट्टू क्षेत्र से तोते लेकर मोटरसाइकिल पर जीरकपुर जा रहे थे। पुलिस टीम ने मामले की सूचना वन्य जीव प्राणी विभाग को दी। विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और तोतों को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


पिंजरों से तोतों के बच्चे निकालकर बेचने के लिए लेकर जा रहे थे जीरकपुर
पकड़े गए युवकों की पहचान अमेठी निवासी मोहम्मद इरशाद और फिरोजाबाद निवासी रजत के रूप में हुई है। मामले के मुताबिक एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम इंचार्ज रिछपाल सिंह के नेतृत्व में रतिया रोड पर गश्त कर रही थी। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवक टीम को देखकर घबरा गए और वापस मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगे।
विज्ञापन


टीम ने शक के आधार पर युवकों को काबू कर लिया। टीम ने जब पूछताछ की और जांच की तो मोटरसाइकिल के बैग में से पिंजरा मिला। पिंजरा में 21 तोते बरामद हुए। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने बताया कि ये तोते भट्टू क्षेत्र में नहर के पास से लेकर आए है। तोते बच्चो को जन्म देकर बिल में छोड़ देते है, वहां से निकालकर लाए हैं और जीरकपुर लेकर जा रहे थे। सूचना मिलने पर वन्य जीव प्राणी विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और तोतों को कब्जे में ले लिया। कब्जे में लेने के बाद टीम ने नियम अनुसार इन तोतों को संबंधित क्षेत्र में ले जाकर आजाद कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed