{"_id":"61ac963b5dc2af4da41b0158","slug":"accused-arrested-for-demanding-extortion-from-property-dealer-in-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: वाट्सएप कॉल पर प्रॉपर्टी डीलर से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का ईनामी बदमाश गुरदीप उर्फ डाबला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फतेहाबाद: वाट्सएप कॉल पर प्रॉपर्टी डीलर से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का ईनामी बदमाश गुरदीप उर्फ डाबला गिरफ्तार
Sun, 05 Dec 2021 04:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 05 Dec 2021 04:06 PM IST
सार
आरोपी को पिंकी मर्डर केस में उम्रकैद हो चुकी है। वह पैरोल पर आकर फरार हुआ था। गुरदीप उर्फ डाबला पर 25 हजार रुपये का ईनाम था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के फतेहाबाद में प्रॉपटी डीलर को वाट्सएप कॉल करके 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में शहर पुलिस ने 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश फतेहाबाद के मातूराम कॉलोनी निवासी गुरदीप उर्फ डाबला को गांव धांगड़ से काबू कर लिया है। आरोपी के पास से पुलिस ने 315 बोर की अवैध पिस्तौल भी बरामद किया है। गुरदीप उर्फ डाबला को पिंकी हत्याकांड में उम्रकैद की सजा हो चुकी है। डाबला पैरोल पर आया था और वापस नहीं गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें ः हरियाणा: कम नहीं हो रहा प्रदूषण, छह शहरों की हवा अब भी अति खराब श्रेणी में, केवल पंचकूला की हवा स्वास्थ्य के लिए ठीक
विज्ञापन
इस दौरान गुरदीप उर्फ डाबला ने फतेहाबाद के शिव नगर निवासी प्रॉपर्टी डीलर को वाट्सएप कॉल करके 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इस मामले में एक आरोपी को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। गुरदीप उर्फ डाबला के खिलाफ हत्या समेत 10 के करीब संगीन धाराओं के तहत मामले दर्ज है।
विज्ञापन