{"_id":"5c87f633bdec22143b6f0066","slug":"91552414259-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला गैंगरेप मामले में रतिया के दो युवकों पर शक, पंचकूला पुलिस ने लिया हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचकूला गैंगरेप मामले में रतिया के दो युवकों पर शक, पंचकूला पुलिस ने लिया हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला सामूहिक दुष्कर्म मामले में रतिया के दो युवकों पर शक, हिरासत में लिए
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। पंचकूला पुलिस ने एक सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मंगलवार को रतिया में दबिश दी और दो स्थानीय युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पंचकूला के एक होटल में एक युवती के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती ने इस मामले में तीन युवकों पर आरोप लगाया था और बयान दर्ज करवाए थे। पंचकुला स्थित महिला थाने के एएसआई राजबीर ने बताया कि छात्रा के बयानों पर तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जिसमें एक युवक पंचकूला का तथा बाकी दो युवक रतिया के बताए गए हैं। रतिया के दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पंचकूला में पीड़ित छात्रा से युवकों की पहचान करवाई जाएगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती रतिया निवासी एक युवक के संपर्क में थी और उससे मिलने के लिए होटल में गई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि वहां पर उक्त आरोपी के साथ दो अन्य युवकों ने भी उसे नशीले पदार्थ का सेवन करा होटल के कमरे में कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, युवकों पर ये भी आरोप है कि नशे के चलते जब युवती बेहोश हो गई तो युवक उसे होटल के कमरे में ही छोड़कर फरार हो गए। जिसके बाद होटल के कर्मचारियों ने युवती को बेहोश पाकर पुलिस को सूचित किया था। पुलिस ने युवती को उपचार के लिए एक अस्पताल में दाखिल करवाया जहां हालत स्टेबल होने के बाद पीड़िता ने उक्त तीनों आरोपियों पर आरोप लगाए।
आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। रतिया निवासी युवक पर पहले भी नशा सप्लाई का मुकदमा दर्ज है व उसके एक अन्य दोस्त को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है फिलहाल इसके अलावा वह उक्त मामले के बारे में और जानकारी नहीं दे सकते।
विज्ञापन
- राजबीर, एएसआई, महिला थाना, पंचकूला।