फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   एमटीपी किट बेचते पकड़ी गई एएनएम 1 दिन के रिमांड पर

एमटीपी किट बेचते पकड़ी गई एएनएम 1 दिन के रिमांड पर

Sun, 23 Dec 2018 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
एमटीपी किट बेचते पकड़ी गई एएनएम 1 दिन के रिमांड पर
एमटीपी किट बेचते हुए पकड़ी एएनएम एक दिन के रिमांड पर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। उपमंडल के गांव कन्हड़ी में एमटीपी किट बेचते काबू की गई एएनएम मनजीत कौर को शनिवार को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान उससे पूछताछ करेगी कि वह पहले कितने लोगों को ऐसे किट दे चुकी है दूसरे लोगों की संलिप्तता का पता लगाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपायुक्त द्वारा गठित की गई डिप्टी सीएमओ, जिला आशा वर्कर अधिकारी, बीडीपीओ नरेंद्र सिंह व शहर पुलिस की टीम ने शुक्रवार को विभाग की एएनएम वर्कर मनजीत कौर को गांव कन्हड़ी में डिकोय ग्राहक को 1500 रुपये में एमटीपी किट बेचते हुए काबू किया था। शहर पुलिस ने जिला सिविल सर्जन डॉ. मनीष बंसल की शिकायत पर एमटीपी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था। पुलिस ने महिला को काबू कर न्यायालय में पेश कर एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। शनिवार को हिसार स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मिलकर पुलिस ने उसके ठिकानों पर छापेमारी कर सबूत जुटाए। एएनएम का हिसार के नारनौंद में अस्पताल है जहां देर शाम पुलिस की टीम ने पहुंचकर छापा मारा।

पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर मामला दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला को न्यायालय में पेश कर एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। मामले में उससे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

- अरुणा सिंह, एसएचओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed