{"_id":"5a8488444f1c1b90268ba292","slug":"91518635076-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाटों पर दर्ज तीन मुकदमे होंगे वापिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जाटों पर दर्ज तीन मुकदमे होंगे वापिस
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। जींद में होने वाली अमित शाह की रैली को लेकर जाट आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा दिल्ली में जाटों से हुई वार्ता पर कार्य करते हुए सरकार की ओर से जाट समुदाय पर दर्ज मुकदमे वापिस लिए जाने का कार्य शुरू कर दिया है। जिसके तहत उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार सदर थाना व शहर थाना में दर्ज तीन मुकदमों को वापिस लेने के आदेश संबंधित थानों में पहुंच चुके हैं। इन मुकदमों में जाट आरक्षण के दौरान सघर्ष समिति सदस्यों द्वारा लगाए गए जाम व सरकारी संपत्ति को नुकसान करने के सैकड़ों लोगों पर मामले दर्ज किए गए थे। जिन्हें बुधवार को वापिस लेने के आदेश आ चुके है। इस बात की पुष्टि थाना सदर प्रभारी ने भी कर दी है।