{"_id":"5a08a8584f1c1b6e548bc9a5","slug":"91510516824-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्रोहा मेडिकल में उपचार के दौरान लापरवाही का मामला आया सामने, शौचालय में महिला की डिलीवरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अग्रोहा मेडिकल में उपचार के दौरान लापरवाही का मामला आया सामने, शौचालय में महिला की डिलीवरी
Updated Mon, 13 Nov 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रोहा मेडिकल में उपचार के दौरान लापरवाही का मामला आया सामने, शौचालय में महिला की डिलीवरी
फतेहाबाद।
हिसार के अग्रोहा स्थित मेडिकल कालेज में एक गर्भवती महिला के साथ विभाग के कर्मचारियों व चिकित्सकों द्वारा बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। अग्रोहा मेडिकल के शौचालय में फतेहाबाद की एक गर्भवती महिला की डिलीवरी हो गई। इस सारी प्रक्रिया में बच्चे की मौत हो गई। महिला के परिजनों ने इस मामले में मेडिकल के कर्मचारियों व चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने के आरोप जड़े हैं। उधर दूसरी ओर अग्रोहा मेडिकल के चिकित्सक इस मामले में कुछ भी बोलने से साफ तौर पर बचते नजर आ रहे हैं।
फतेहाबाद के अशोक नगर निवासी सपना गर्भवती थी और उसके पेट में पल रहे बच्चे की रीढ़ की हड्डी में कोई परेशानी थी। इसके चलते अग्रोहा मेडिकल के चिकित्सकों ने कुछ दिन पहले उसे बच्चे को जन्म न देने की बात कही थी और इसके लिए हाईकोर्ट से आवश्यक निर्देश लेकर आने की बात कही। सपना का कहना है कि बीते दिन वो हाईकोर्ट से मेडिकल आधार पर अबॉर्शन के आदेश लेकर अग्रोहा अस्पताल में दाखिल तो हो गई, लेकिन चिकित्सकों ने उपचार करने में देरी कर दी। जिसके बाद उसे शौचालय जाना हुआ तो वहीं पर उसे लेबर पेन शुरू हो गया। इस पर उसके साथ गए परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स व अन्य स्टाफ को उनके साथ शौचालय में जाकर सपना की मदद करने की गुहार लगाई तो आरोप है कि स्टाफ ने शौचालय में जाकर उपचार करने से इंकार कर दिया और परिजनों से ही सपना को उठाकर अंदर लाने को कहा। इस दौरान सपना को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और लापरवाही बरतने के चलते बच्चे की मौत हो गई।