फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   कमाना गांव से लापता बच्ची का अर्धनग्र शव मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

कमाना गांव से लापता बच्ची का अर्धनग्र शव मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Sat, 17 Jun 2017 12:37 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
कमाना गांव से लापता बच्ची का अर्धनग्र शव मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
कमाना गांव से लापता बच्ची का अर्धनग्न शव मिला, हत्या की आशंका
विज्ञापन

गांव के जोहड़ में तैरता मिला शव, वीरवार की देर शाम अचानक हुई थी लापता

अमर उजाला ब्यूरो
रतिया।
गांव कमाना में शुक्रवार की देर शाम गांव कमाना के जोहड़ में दस साल की एक बच्ची का अर्धनग्न शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक बच्ची की पहचान अमरीक सिंह की बेटी के रूप में हुई है जो वीरवार देर शाम अचानक लापता हो गई थी। पुलिस ने इस संदर्भ में शुक्रवार को ही गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था और एसएचओ विक्रमजीत भादू खुद ही गांव में जांच के लिए पहुंचे थे। बच्ची का शव मिलने की सूचना मिलते ही एसएचओ विक्रमजीत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया।
मिली जानकारी के अनुसार शव अर्धनग्न अवस्था में है और चेहरे पर चोटों के निशान भी हैं। इसके चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस टीम ने मृतक बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद के सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है जहां चिकित्सकों का एक पैनल उसका पोस्टमार्टम करेगा। पुलिस के आला अधिकारी अभी इस बारे में खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कुछ कहने को कह रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कमाना निवासी अमरीक सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह वीरवार की रात अपनी 10 वर्षीय लड़की को दुकान से सामान दिलवाकर घर छोड़ कर गया था। लेकिन कुछ देर बाद वापस आया तो उसकी लड़की गायब थी । जिसके बाद शुक्रवार सांय उसकी लाश जोहड़ में तैरती मिली है।
विज्ञापन


शुक्रवार को एक बच्ची के लापता होने का मामला दर्ज किया गया था, शुक्रवार की रात गांव से बच्ची का शव मिलने की सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विक्रमजीत सिंह, एसएचओ, रतिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed