फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   संदिग्ध हालात में झाड़ियों में मिला विधायक दौलतपुरिया के भतीजे का शव, हत्या की आशंका

संदिग्ध हालात में झाड़ियों में मिला विधायक दौलतपुरिया के भतीजे का शव, हत्या की आशंका

Fri, 17 May 2019 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में झाड़ियों में मिला विधायक दौलतपुरिया के भतीजे का शव, हत्या की आशंका
फतेहाबाद। फतेहाबाद के इनेलो विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया के जवान भतीजे का खून से लथपथ शव संदिग्ध परिस्थितियों में हिसार रोड पर बने बिजली घर के पीछे झाड़ियों में पड़ा मिला है। वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने शव मिलने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। इसके बाद शहर थाने की एक टीम मौके पर पहुंची और उसने शव को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान 30 वर्षीय नरेश पुत्र बलवंत के रूप में हुई है। नरेश बुधवार सुबह 11 बजे के बाद से लापता था और वीरवार सुबह उसका शव मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों ने शव पर चोट के निशान देखते हुए हत्या की आशंका जताई है जिसके चलते शहर पुलिस ने मृतक के भाई शीशराम की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या और शव को खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीरवार को विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया पार्टी के काम से शहर से बाहर थे और सूचना मिलते ही वह भी घर पर पहुंचे। हालांकि पुलिस को अंदेशा है कि ये मामला नशे की ओवरडोज का भी हो सकता है क्योंकि उसके पास जो जानकारी है, उसके अनुसार मृतक नरेश नशे का आदी था।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में मृतक के भाई शीशराम ने बताया कि उनके परिवार में दो-तीन दिन में एक समारोह आयोजित होना है। इसके लिए हलवाई का पता करने का नाम कहकर नरेश बुधवार सुबह 11 बजे के करीब घर से अपनी बाइक लेकर निकला था। लेकिन सारा दिन बीत जाने के बावजूद वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की। इस बीच सुबह जब वो घर पर बैठे थे तो पुलिस थाने से उन्हें फोन आया और एक शव की शनाख्त के लिए बुलाया गया। जब वह मौके पर पहुंचे तो पाया कि शव उसके भाई नरेश का था और उसके शव पर चोटों के निशान थे। शीशपाल का आरोप है कि इसके अलावा भी उसके सारे शरीर पर घसीटने के भी निशान थे और पांव व हाथों की चमड़ी तक उतर गई थी। हालांकि उन्होंने किसी से कोई दुश्मनी या शव होने से भी साफ इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर से मिला घर का फोन नंबर
पुलिस टीम को जब लावारिस शव मिलने की सूचना मिली तो पुलिस ने पास खड़े बाइक नंबर को आरटीए दफ्तर में भेजा और इसके बाद उन्हें दौलतपुर का एड्रेस मिला। पुलिस को तब तक ये नहीं पता था कि मृतक इनेलो विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया का भतीजा था। इसके बाद पुलिस भी हरकत में आई और खुद एसएचओ ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

नशे का भी आदी था मृतक, इस एंगल से भी जांच करेगी पुलिस
सिटी एसएचओ सुरेंद्र कंबोज ने बताया कि पुलिस को पारिवारिक सूत्रों से जानकारी मिली है कि नरेश नशे का भी आदी था और बार-बार नशा करता रहता था। ऐसे में पुलिस अब इस मामले को मर्डर के साथ-साथ नशे की ओवरडोज से भी जोड़कर देख रही है और इस एंगल से भी जांच शुरू कर दी है। उनका कहना है कि मृतक युवक नशा करने का आदी था, इसलिए ओवरडोज के कारण मौत होने के एंगल से भी मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed