फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   खाली पड़े मकान से चोरों ने उड़ाए तीन तोले सोना व 12 हजार की नकदी

खाली पड़े मकान से चोरों ने उड़ाए तीन तोले सोना व 12 हजार की नकदी

Fri, 14 Sep 2018 12:54 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खाली पड़े मकान से चोरों ने उड़ाए तीन तोले सोना व 12 हजार की नकदी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। जिले में आए दिन चोरी की वारदातें सामने आ रही हैं लेकिन अभी तक पुलिस एक भी मामले में चोरों को चोरी के सामान के साथ काबू करने में कामयाब नहीं हो सकी है। मंगलवार देर रात जिले के तीन स्थानों फतेहाबाद, रतिया एवं जाखल में चोरों ने चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। चोरों ने फतेहाबाद में गुरुनानक पुरा, रतिया के वार्ड नंबर 7 एवं जाखल के गांव साधनवास में घर में घुसकर नकदी व सोने के जेवरात व बैटरी-इन्वर्टर आदि पर हाथ साफ कर लिया।

फतेहाबाद के गुरुनानक पुरा निवासी महेश अरोड़ा ने बताया कि उसकी जवाहर चौक में वैल्डिंग की दुकान है और उसकी पत्नी का बूटिक है। रोजाना सुबह दस बजे से बारह बजे तक लगभग खाली ही रहता है। इसी दौरान वीरवार दोपहर अज्ञात चोर उसके घर के अंदर घुस गए और अलमारी वगैरह के ताले तोड़कर लगभग साढ़े तीन तोले सोना व साढ़े 12 हजार रुपये की नकदी चुराकर फरार होने में कामयाब हो गए। महेश अरोड़ा ने बताया कि उसकी पत्नी जब अपने बूटीक से वापस लौटी तो उसने घर का सामान बिखरा हुआ देखकर उसे फोन किया। जिसके बाद वो भी घर पहुंचा तो देखा कि सारा सामान बिखरा हुआ है और अलमारी के लॉकर में रखे सोने के जेवर व लगभग साढ़े 12 हजार की नकदी भी गायब थी। मौके पर पहुंचे कार्यकारी एसएचओ जगदीशचंद्र ने बताया कि घटनास्थल की जांच की है, जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed