{"_id":"5acfae444f1c1b5f3e8b4cc8","slug":"81523560004-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लूटने वाले तीनों आरोपी भेजे गए तीन दिन के रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लूटने वाले तीनों आरोपी भेजे गए तीन दिन के रिमांड पर
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लोगों को लूटने के मामले में बीते दिन पकड़े गए तीनों आरोपियों कुलदीप, छिंद्र और सन्नी शर्मा को वीरवार को सीआईए पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से कोर्ट ने उन्हें तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया। डीएसपी रविंद्र तोमर ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपियों से पांच लाख रुपये की बरामदगी और फरार चल रहे दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जाएंगे। डीएसपी तोमर ने कहा कि जल्द ही बाकी बचे आरोपियों को भी पुलिस अपनी गिरफ्त में जल्द ही ले ली।
गौरतलब है कि बीते दिन सीआईए पुलिस ने तीन दिन पहले रतिया में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर भिवानी निवासी रोहताश से पांच लाख रुपये लूटने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गांव गोरखपुर के पास गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की थी। सीआईए टीम ने आरोपियों के कब्जे से एक कार भी बरामद की थी लेकिन अभी तक इस मामले में लूटे गए पांच लाख रुपये की बरामदगी नहीं हो सकी है। इसके अलावा प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों सतनाम और प्रवीण के नाम लिए हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों की जानकारी के लिए पुलिस ने आरोपी कुलदीप, सन्नी और छिंद्र का रिमांड लिया है।