{"_id":"594ff6ba4f1c1bb07d8b46f5","slug":"81498412730-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक के मायके में नौकर ने फांसी लगाकर दी जान, प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व विधायक के मायके में नौकर ने फांसी लगाकर दी जान, प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा मामला
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमित रूखाया
फतेहाबाद।
पूर्व विधायक स्वतंत्र चौधरी के चार मरला कॉलोनी स्थित मायके में काम करने वाले नौकर ने घर के ही एक कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान 22 वर्षीय रवि के रूप में हुई है और वो पिछले 10-12 सालों से पूर्व विधायक स्वतंत्र चौधरी के ही मायके में नौकर था। पूर्व विधायक के मायके में केवल उनके दिव्यांग भाई ही रहते हैं। घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसएचओ सोमवीर मौके पर पहुंचे और उन्होंने जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है, लेकिन बताया गया है कि मृतक ने प्रेम प्रसंग के चलते ये कदम उठाया है। मृतक के परिवार के सदस्य उसके दूसरे भाई के साथ शहर में ही कहीं और रहते हैं। मृतक की जेब से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसके बाद परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने 174 की कार्यवाही कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
पूर्व विधायक के दिव्यांग भाई हरीश मेहता ने बताया कि मृतक रवि उनके घर में पिछले 10-12 सालों से नौकर था। वह घर के अंदर ही बने एक कमरे में रहता था। अब हम लोग उसे पारिवारिक सदस्य की तरह मानने लगे थे। उसे पूरी सुविधाएं तक दी गई थी। मेहता ने बताया कि शनिवार देर रात मृतक रवि घर पर आया तो उसके हाथ पर चोट थी, जब उन्होंने पूछा तो उसने बताया कि बाइक के साइलेंसर से चोट लग गई। जबकि उसके दोस्तों ने बताया कि उसने खुद हाथ पर कट मारा है। इस पर उन्होंने मृतक रवि को काफी समझाया और परिवार के हित में ऐसी हरकतों से दूर रहने की बात कही।
हरीश मेहता ने बताया कि इसके बाद वो अपने कमरे में चला गया और तकरीबन रात 12-1 बजे तक उसके कमरे से संगीत की आवाज आती रही। सुबह जब हरीश मेहता उठे तो देखा कि रवि कहीं नजर नहीं आ रहा। इस पर उन्होंने कई बार रवि को आवाज भी दी, लेकिन जब वो नहीं दिखा तो वो अपनी बैसाखियों के सहारे उसके कमरे में गए। कमरे में जाकर उन्होंने कमरे की छत से लटकती उसका शव देखा तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। पूर्व विधायक के भाई हरीश मेहता ने इसकी सूचना तुरंत आसपास के लोगों व अपनी बहन पूर्व विधायक स्वतंत्र चौधरी को दी। जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। एसएचओ सोमवीर कंबोज, सब इंस्पेक्टर जगदीशचंद्र ने अपनी टीम के साथ घटनास्थल का दौरा किया और कमरे का भी अच्छी तरह से निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों और हरीश मेहता से भी पूछताछ की। जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
पूर्व विधायक के मायके में नौकर ने फांसी लगाकर दी जान
प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा मामला
स्वतंत्र चौधरी के चार मरला कालोनी स्थित निवास की घटना
बीती देर रात घर लौटा था मृतक रवि
पिछले तकरीबन 10-12 सालों से कर रहा था नौकरी
सिर्फ एक दिव्यांग भाई है पूर्व विधायक के मायके में
25एफटीबीपी03 : चार मरला कॉलोनी स्थित स्वतंत्र चौधरी के मायके में मौके पर पहुंचे एसएचओ पूछताछ करते हुए।
25एफटीबीपी04 : चरला कॉॅलोनी स्थित पूर्व विधायक का मायके का घर, जहां घरेलू नौकर द्वारा सुसाइड किया गया।