{"_id":"5b4cdbd84f1c1b49748b52dc","slug":"71531763672-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनबी के सामने सरेआम की युवक की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीएनबी के सामने सरेआम की युवक की पिटाई
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएनबी के सामने सरेआम युवक पर किया हमला
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। नेशनल हाइवे पर पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा के सामने सोमवार शाम को कुछ युवकों ने सरेआम एक युवक पर हमला कर दिया। मामला गाड़ी की खरीद फरोख्त से संबंधित था। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी युवकों को अपने साथ थाने में ले गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उकलाना के एक युवक ने 9 जुलाई को फतेहाबाद के गांव मुसेअली से 4 लाख 25 हजार रुपये में बोलेरो गाड़ी खरीदी थी। इसकी एवज में उकलाना के युवक ने उनको एक चेक दे दिया और बोलेरो लेकर चला गया। बताया गया है कि विक्रेता ने जब चेक को बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। इस पर वह बार-बार खरीददार को फोन करके बुला रहा था। सोमवार को उसने खरीददार को फतेहाबाद के पीएनबी बैंक के पास बुला लिया। जैसे ही युवक बोलेरो लेकर वहां आया तो विक्रेता के साथ आए युवकों ने उस पर हमला बोल दिया। सरेआम युवक की पिटाई होते देखकर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी युवकों को अपने साथ थाने में ले आई। शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र कंबोज ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है और किसी ने कोई शिकायत नहीं दी है।