{"_id":"5a8488344f1c1bef7b8b74eb","slug":"71518635060-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस की चपेट में आने से दो चिनाई मिस्त्री घायल, रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस की चपेट में आने से दो चिनाई मिस्त्री घायल, रेफर
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
नए बस स्टैंड के सामने रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक पर सवार दो चिनाई मिस्त्री गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अग्रोहा रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जसबीर सिंह व बिट्टू निवासी गांव भावदीन चिनाई मिस्त्री का कार्य करते हैं। वह आज सुबह अपने बाइक पर सवार होकर फतेहाबाद एक कालोनी में काम करने के लिए आए थे। बताया गया है कि जैसे ही वह बस स्टेंड पर पहुंचे तो कैथल रोडवेज की बस ने अचानक तेजी से कट मार दिया, जिससे दोनों बाइक से नीचे गिरकर बुरी तरह से घायल हो गए। बस चालक बस को रोकने की बजाए सीधा अड्डे के अंदर ले गया। लोगों ने घायलों को उपचार के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने बिट्टू की गंभीर हालत को देखते हुए उसको अग्रोहा रेफर कर दिया। वहीं एक अन्य मामले में नई सब्जीमंडी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ट्रांसपोर्ट कंपनी में चालक के पद पर तैनात सतबीर निवासी मताना घायल हो गया।