{"_id":"5a774fb54f1c1b387b8b487c","slug":"71517768629-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर युवक से डेढ़ लाख रूपये की धोखाधड़ी, महिला सहित 4 पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश भेजने के नाम पर युवक से डेढ़ लाख रूपये की धोखाधड़ी, महिला सहित 4 पर मामला दर्ज
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
गांव अकावांली निवासी बेरोजगार युवक ने कुछ लोगों पर उसे विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। युवक ने मामले में लिखित शिकायत टोहाना पुलिस को दे दी है। इसके बाद टोहाना पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान गांव अकांवाली निवासी हरजीत सिंह, समाना निवासी बलविंद्र कौर, सुरजीत सिंह व ट्रेवल एजेंट राजेश के रूप में हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव अकांवाली निवासी करंटी दहिया व उसके भाई पोनी ने बताया कि वे लोग मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते है। उन्होंने बताया कि उनके गांव का ही लड़का हरजीत सिंह एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करता है। 13 फरवरी 2015 को हरजीत गांव में ही सतीश कुमार की कपड़े की दुकान पर आया तथा कहा कि उसकी साली बलविंद्र कौर व उसका पति सुरजीत चंडीगढ़ निवासी ट्रेवल एजेंट राजेश कुमार के साथ मिलकर विदेश भेजने का कार्य करते है। अगर किसी को आस्ट्रेलिया, कनाडा व न्यूजीलैंड भेजना होगा तो वो उसका प्रबंध कर देंगे। उसी समय वहां अकांवाली निवासी समय कुमार व पोनी भी बैठा था। जिसके बाद पोनी को उसने कहा कि उसका भाई करंटी दहिया बेरोजगार है। वे उसे वर्क वीजा पर आस्ट्रेलिया भेज देंगे इस पर हरजीत सिंह ने कहा कि वह उसके लिए करंटी को पासपोर्ट बनवाना पड़ेगा और उसके बाद आस्ट्रेलिया भेजने के लिए पांच लाख रुपये देने होंगे। पोनी ने आरोप लगाया कि हरजीत ने उससे आधे पैसे पहले मांगे और आधे आस्ट्रेलिया जाने के बाद देने को कहा। जिसके बाद पोनी ने 13 जुलाई 2015 को अपने अकांवाली ब्रंाच एसबीआई से राजेश के खाते में एक लाख 60 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। उसके बाद आरोपी बकाया 90 हजार रुपये मांगने लगे जिसके बाद प्रार्थी ने 70 हजार रुपये ब्याज पर लाकर हरजीत सिंह के घर जाकर दे दिए। प्रार्थी को हरजीत सिंह ने जल्द ही वर्क वीजा देने की बात कही तथा कहा वीजा न लगने पर राशि को ब्याज सहित वापिस कर देगा। कई दिन बीत जाने के बाद जब उसके भाई का वीजा नहीं लगा तो वह हरजीत सिंह के पास गया कहा कि वीजा नहीं लगवाया उनके पैसे वापिस दे दो। जिस पर उसने कहा कि करंटी का सिंगापुर का वीजा लगवा दिया है जाना है तो जाओ नहीं तो मत जाओ। जिसके बाद उन्होंने रुपये वापिस मांगे लेकिन उसने रुये देने से इंकार कर दिया। उसने बताया कि 28 जून को वह रूपये लेने के लिए हरजीत सिंह के पास घर गया तो उसने कोई रिस्पांस नहीं दिया। जिसके बाद पीड़ित युवक पोनी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या कहते है एसएचओ।
इस बारे में थाना सदर प्रभारी सोमवीर ढाका ने बताया कि गांव अकांवाली में दो भाईयों के साथ वर्क वीजा पर विदेश भेजने के नाम पर लाखो रूपये की धोखाधड़ी की है जिसके बाद उन्होंने महिला सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।