फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   पानीपत जाने के लिए बस में बैठी थी युवती, रास्ते में गायब

पानीपत जाने के लिए बस में बैठी थी युवती, रास्ते में गायब

Sun, 21 Jan 2018 11:17 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
पानीपत जाने के लिए बस में बैठी थी युवती, रास्ते में गायब
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
गांव बीघड़ की एक युवती को दो युवकों द्वारा फतेहाबाद के बस स्टैंड से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। युवती पानीपत जाने के लिए बस में बैठी थी। रास्ते में युवक उसे अपने साथ ले गए। पुलिस ने युवती के नाना की शिकायत पर दोनों युवकों पर केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में युवती के नाना ने बताया कि उसकी 20 वर्षीय दोहती उसके पास गांव बीघड़ में रहती है। उसने बताया कि उसकी बेटी पानीपत में रहती है और उसकी दोहती अपनी मां से मिलने के लिए जाना चाहती थी। इसके लिए वह 17 जनवरी की सुबह उसे फतेेहाबाद के बस स्टेंड पर पानीपत की बस में बैठाकर आया था। आरोप है कि इसके बाद रास्ते में उसकी दोहती गायब हो गई और पानीपत नहीं पहुंची। जब उसने पानीपत अपनी बेटी से फोन पर पूछा तो उसने बताया कि उसकी दोहती अभी तक नहीं पहुंची है। इसके बाद उन्होंने उसकी कई स्थानों पर तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बाद में पता चला कि गांव का ही विक्की व उसका साथी अमन निवासी भोडिय़ा बिश्रोइयान उसकी दोहती को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गए हैं। पुलिस ने युवती के नाना की शिकायत पर दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed