{"_id":"5b8edb5f867a55486d1635b8","slug":"61536088927-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम बदलकर खाते से निकाले 8 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम बदलकर खाते से निकाले 8 हजार
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम बदलकर खाते से निकाले 8 हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद/टोहाना। टोहाना के चंडीगढ़ रोड पर एसबीआई के एटीएम में दो युवकों ने एक महिला का एटीएम बदल कर खाते से 8 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी व धोखाधड़ी का केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में रमन कुमार निवासी नन्हेड़ी ने बताया कि उसका एसबीआई बैंक अकावाली में अकाउंट है तथा उसका एटीएम कार्ड भी बना हुआ है। उसने बताया कि 3 सितंबर को उसकी बहन एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए गई थी। एटीएम से पैसे न निकलने पर एटीएम केबिन में पहले से मौजूद दो युवकों ने मदद की बात कही। आरोप है कि युवकों ने उसकी बहन से एटीएम ले लिया और बाद में उसे यह कहकर वापिस कर दिया कि एटीएम काम नहीं कर रहा है। जब उसकी बहन घर आई तो उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि उसके खाते से 8 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। जब उसने अपना एटीएम प्रयोग करके देखा तो यह उसका एटीएम नहीं था। आरोप है कि उक्त युवकों ने उसकी बहन से उसका एटीएम बदल दिया और दूसरा एटीएम उसे दे दिया। पुलिस ने इस संबंध में चोरी व धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।