{"_id":"5cddb397bdec2207254c8cb3","slug":"51558033303-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड इंस्पेक्टर के घर से 40 हजार की नकदी और जेवरात चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फूड इंस्पेक्टर के घर से 40 हजार की नकदी और जेवरात चोरी
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
फतेहाबाद। फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर सुरेंद्र पूनियां के घर से चोरों ने 40 हजार रुपये की नकदी और सोने तथा चांदी के जेवरात उड़ा लिए। घटना के समय फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर शहर से बाहर गए हुए थे। वीरवार दोपहर को जब वह घर लौटे तो उन्हें चोरी की वारदात के बारे में जानकारी मिली। पूनियां के अनुसार अलमारी से 40 हजार रुपये की नकदी और सोने तथा चांदी के जेवरात गायब मिले। चांदी की दो मूर्तियां तथा सोने की अंगूठी अलमारी में रखी हुई थी। उन्होंने इसकी सूचना शहर पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में चौंकाने वाली बात ये सामने आई है कि बुधवार देर रात को तीन युवक व एक महिला घर के अंदर घुसने का प्रयास कर रहे हैं और संभवत: इन्हीं लोगों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
फूड इंस्पेक्टर सुरेंद्र पूनिया ने बताया कि 12 मई को मां की तबीयत खराब होने के कारण वह परिवार सहित उनसे मिलने के लिए गुरूग्राम गए थे। बृहस्पतिवार को जब घर पहुंचे तो अलमारी का ताला टूटा हुआ मिला। अलमारी से 40 हजार रुपये की नकदी और सोने तथा चांदी के जेवरात गायब मिले। चांदी की दो मूर्तियां तथा सोने की अंगूठी अलमारी में रखी हुई थी। पूनिया ने बताया कि चोरों ने दरवाजा का ताला तोडने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हुए। इसके बाद रसोई में खिड़की से कमरे में घुसे और फिर अलमारी का ताला तोडक़र चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पूनिया का कहना है कि घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई। इसके अलावा आसपास के क्षेत्र की अन्य सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।