{"_id":"5c645e42bdec22737e6b04e6","slug":"51550081602-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1200 नशीली गोलियों सहित पंजाब का युवक काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
1200 नशीली गोलियों सहित पंजाब का युवक काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1200 प्रतिबंधित गोलियों सहित युवक काबू
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। सदर थाना की हांसपुर चौकी पुलिस ने 1200 प्रतिबंधित गोलियों सहित पंजाब के मानसा के एक युवक को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। जानकारी देते हुए हांसपुर चौकी प्रभारी भाल सिंह ने बताया कि मंगलवार देर रात उनकी टीम गश्त पर गांव खुनन रोड भडोलावाली के पास थी। इसी दौरान सामने से आ रहे एक युवक को शक के आधार पर रुकवाकर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 1200 प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुई। आरोपी की पहचान पंजाब के मानसा निवासी जगजीत सिंह के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। उन्होंने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी से तस्कर के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी ताकि उसे भी काबू किया जा सके।