{"_id":"5bcf630fbdec22698f4cb331","slug":"51540317967-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी निकली उज्जीवन बैंककर्मी से लूट, कर्मचारी ने अपने साढू सहित मिलकर रची थी साजिश, दोनों काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी निकली उज्जीवन बैंककर्मी से लूट, कर्मचारी ने अपने साढू सहित मिलकर रची थी साजिश, दोनों काबू
Updated Tue, 23 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। गांव भड़ोलांवाली के पास सोमवार को हुई उज्जीवन फाइनेंस बैंक के कर्मचारी से लूटपाट के मामले में पीड़ित कर्मचारी जोगिंद्र ही लूट का मास्टरमाइंड निकला है। उसने इस वारदात को अपने साढू़ मनोज कुमार के साथ मिलकर अंजाम दिया। सदर पुलिस ने मंगलवार को वारदात का खुलासा करते हुए कंपनी के कर्मचारी जोगिंद्र व उसके साढू़ मनोज कुमार निवासी रतिया को गिरफ्तार कर लिया है।
सदर एसएचओ आत्माराम ने बताया कि उज्जीवन फाइनेंस बैंक ग्रामीण इलाकों में महिलाओं के स्वयंसेवी समूहों को लोन देता है और लोन की राशि एकत्रित करने का जिम्मा कंपनी ने जोगिंद्र को दिया हुआ था। सोमवार दोपहर बाद गांव आलूपुर से जोगिंद्र लोन की किस्तों के एकत्रित किए हुए 2 लाख 1 हजार रुपये लेकर फतेहाबाद की ओर चला था। बाद में उसने शोर मचा दिया कि गांव भडोलावाली के पास उसे कुछ बदमाशों ने लूट लिया जबकि उसने खुद अपने साढ़ूू को पैसे देकर भेज दिया था। पुलिस को शुरू से ही फाइनेंस बैंक के कर्मचारी जोगिंद्र की कहानी फरेब लग रही थी, जिसके बाद पुलिस ने सख्ती से जब जोगिंद्र से पूछताछ की तो उसने सारा सच उगल दिया। इसके बाद पुलिस ने रतिया जाकर उसके साढू़ मनोज कुमार के घर से एक लाख 90 हजार रुपये की राशि भी बरामद कर ली। बाकी राशि को अभी बरामद किया जाना अभी बाकी है।
सदर थाना प्रभारी आत्माराम ने बताया कि आरोपी जोगिंद्र का कुछ पैसों का लेन-देन चल रहा था। उसने कर्ज से मुक्ति पाने के लिए एक सप्ताह पहले ही इस वारदात की सारी रूपरेखा तैयार कर अपने साढ़ू मनोज को भी इसमें शामिल कर लिया था। लेकिन पुलिस पूछताछ में उसने सारी बात उगल दी। पुलिस ने जोगिंद्र व मनोज के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।