फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   ु्घर पुल के पास प्लाट की दीवार बनाने को लेकर हुआ विवाद, प्रशासन ने रूकवाया निर्माण कार्य

ु्घर पुल के पास प्लाट की दीवार बनाने को लेकर हुआ विवाद, प्रशासन ने रूकवाया निर्माण कार्य

Wed, 23 May 2018 01:24 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
ु्घर पुल के पास प्लाट की दीवार बनाने को लेकर हुआ विवाद, प्रशासन ने रूकवाया निर्माण कार्य
प्लाट की दीवार बनाने को लेकर हुआ विवाद, प्रशासन ने रुकवाया निर्माण कार्य
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। बुढलाडा रोड पर घग्घर नदी के पुल के पास एक प्लाट में दीवार बनाने का काम शुरू करने को लेकर विवाद पैदा हो गया। क्षेत्र के कई गंावों के सरपंचों, पंचायत प्रतिनिधियों व लोगों ने इसकी शिकायत एसडीएम देवी लाल सिहाग से की और काम रुकवाने की गुहार लगवाई। इस पर एसडीएम ने तुरंत नायब तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार को मौके पर भेजकर रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए। तहसीलदार ने काम कर रहे लोगों को आगामी आदेशों तक काम रोकने के निर्देश दिए हैं।

गंाव कमाना के सरपंच प्रतिनिधि गुरमीत सिंह, पालसर सरपंच गुरदीप सिंह, विजय सहनल, राजबीर बाडा, कुलदीप चिम्मो, लोकल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान रणजीत सिंह भानीखेड़ा, रिछपाल सिंह बबनपुर, कुलदीप कमाना, जसपाल आदि गांवों के सरपंच प्रतिनिधियों ने एसडीएम को सूचना दी कि शहर में घग्घर नदी के पुल के साथ कुछ लोगों द्वारा प्लाट की चहारदीवारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि घग्घर नदी पर हर साल बाढ़ का खतरा बना रहता है और बाढ़ के समय कमाना, बाडा, महमड़ा, निकुआना, बादलगढ़, कंवलगढ़, बबनपुर आदि गांवों में पानी निकासी घग्घर निकासी द्वार से होती है। अगर यह दीवार बन जाती है तो बाढ़ का पानी रुक जाएगा और इसका नुकसान कई गंावों को होगा। जब इस बारे में प्लाट मालिक ज्ञान चंद ने बताया कि वह तो अपनी प्रोपर्टी कवर करने के लिए प्लाट पर चहारदीवारी निकलवा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed