{"_id":"5be9cc8ebdec2269a2078db2","slug":"41542048910-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का अपहरण कर मारपीट, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक का अपहरण कर मारपीट, जांच में जुटी पुलिस
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। गांव खैरातीखेड़ा के एक युवक का रविवार देर रात गांव के ही बस स्टैंड से कार सवार युवकों द्वारा अपहरण कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। उपचार के लिए युवक को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव खैराती खेड़ा निवासी रिंपू जो शहर के एक सर्विस स्टेशन पर काम करता है, रविवार देर शाम को अपने घर जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के बस स्टैंड के पास कार सवार कुछ युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ मारपीट की। मामले की सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने रिंपू के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।