फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   पांच के बदले छह लाख रुपये करने के चक्कर में गवाएं सारे पैसे, पुलिस की वर्दी में आए बदमाशों ने उड़ाई रकम

पांच के बदले छह लाख रुपये करने के चक्कर में गवाएं सारे पैसे, पुलिस की वर्दी में आए बदमाशों ने उड़ाई रकम

Mon, 09 Apr 2018 12:25 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
पांच के बदले छह लाख रुपये करने के चक्कर में गवाएं सारे पैसे, पुलिस की वर्दी में आए बदमाशों ने उड़ाई रकम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया।
पांच लाख रुपये के बदले छह लाख रुपये देने के झांसे में सिवानी क्षेत्र से रतिया आए दो युवक लूटपाट का शिकार हो गए। उनसे पुलिस वर्दी में आए आधा दर्जन लोगों ने रुपये छीन लिए और फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम व डीएसपी रविंद्र तोमर ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं पुलिस ने जिले की सीमाएं सील करके लूटपाट करने वाले युवकों को पकड़ने के लिए विभिन्न टीमें गठित की हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भिवानी जिले के गांव ढाणी सिलाखेड़ा तहसील सिवानी में खेतीबाड़ी करने वाले युवक रोहताश की उसके जानकार ने एक युवक से करीब 10 दिन पहले मुलाकात करवाई थी। इसके बाद उस युवक ने रोहताश से फोन पर बातचीत शुरू कर दी और बताया कि उनके पास एक डेरे के छोटे नोट हैं अगर तुम 10 लाख रुपये के बड़े नोट दोगे तो उसके बदले हम तुम्हें सवा 11 लाख रुपये के छोटे नोट देंगे। उक्त युवक की रोहताश से हिसार के पास बड़े नोटों के बदले ज्यादा रकम देने को लेकर मुलाकात भी हुई। रोहताश और उक्त युवक में यह डील तय हुई कि रोहताश के पास अभी 5 लाख के बड़े नोट हैं, जिस पर उक्त युवक ने सहमति जताई कि वह इसके बदले 6 लाख रुपये के छोटे नोट दे देगा। रोहताश अपने एक दोस्त सिवानी निवासी राजू को साथ लेकर गाड़ी में 5 लाख रुपये एक बैग में रख कर रविवार दोपहर को रतिया आ गए।
विज्ञापन

इसके बाद फोन पर उक्त युवक ने रोहताश को कहा कि वह फतेहाबाद रोड तहसील कांप्लेक्स के पास आ जाए। जब रोहताश और उसका दोस्त राजू गाड़ी पर तहसील के पास पहुंचे तो उधर से क्रेटा गाड़ी में आए दो युवकों में से एक युवक उनके पास उतरकर आया और रोहताश को बोला तुम 5 लाख रुपये वाला बैग लेकर हमारी गाड़ी में आ जाओ। हम तुम्हें उसके बदले 6 लाख रुपये दे देते हैं। युवक रोहताश को अपनी गाड़ी में बैठाकर सहनाल रोड की ओर ले गए, इतने में पीछे से नीली बत्ती लगी फिगो गाड़ी में पुलिस की वर्दी डालकर आए करीब आधा दर्जन युवकों ने उक्त क्रेटा गाड़ी रुकवा ली और गाड़ी में रखे 5 लाख वाला बैग जांच करने के नाम पर अपने कब्जे में ले लिया तथा रोहताश और डील करने वाले युवक को गाड़ी से नीचे उतार लिया। पुलिस वर्दी में आए युवकों ने रोहताश व राजू की पिटाई शुरू कर दी और उक्त युवक रुपयों से भरे बैग को अपनी गाड़ी में डालकर साथ लेकर फरार हो गए। पीछे से क्रेटा गाड़ी में बैठा युवक भी गाड़ी लेकर फरार हो गया। रोहताश को अपने साथ हुई लूटपाट का जब पता चला तो उसने इस बात की सूचना पुलिस को दी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। सूचना मिलने पर डीएसपी रविंद्र तोमर मौके पर पहुंचे और युवकों को पकडने के लिए विभिन्न टीमें गठित कर जिले भर की सीमाएं सील कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी रविंद्र तोमर ने बताया की सिवानी क्षेत्र से बड़े नोटों के बदले ज्यादा रुपये करवाने के लालच में आए युवकों से पुलिस की वर्दी में आए युवकों द्वारा 5 लाख रुपयेे की लूटपाट का मामला सामने आया है। पुलिस ने लूटपाट करने वाले युवकों की पकड़ के लिए विभिन्न टीमें गठित कर मामले की जांच शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed