फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   एटीएम बदलकर लगा दिया 75 हजार रुपये का चूना

एटीएम बदलकर लगा दिया 75 हजार रुपये का चूना

Sun, 21 Jan 2018 11:17 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
एटीएम बदलकर लगा दिया 75 हजार रुपये का चूना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना। गुप्ता कालोनी निवासी एक व्यक्ति से एटीएम कार्ड बदलकर हजारों रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। शिकायत में गुप्ता कालोनी निवासी धर्मपाल ने कहा कि वह सुबह साढ़े 10 बजे एक्सिस बैंक के बाहर लगे एटीएम से रुपये निकालने के लिए गया तो वहां एक व्यक्ति ने उसकी मदद के बहाने एटीएम ले लिया और उसके खाते से 5 हजार रुपये निकालकर दे दिए। आरोप है कि इस दौरान उसने उसका एटीएम बदल लिया और दूसरा एटीएम उसे दे दिया। उसने बताया कि उक्त आरोपी ने उसके एसबीआई बैंक के एटीएम कार्ड से 35 हजार रुपये निकाल लिए तथा 40 हजार की राशि सिंथला निवासी हंसराम के खाते में ट्रांसफर कर दिए। जिसके बाद जानकारी उसे बैंक डिटेल से मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed