{"_id":"5a64d2474f1c1b74268b59b6","slug":"41516556871-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को बातों में लगा, बदल दिया एटीएम, फिर निकाले साढ़े 16 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को बातों में लगा, बदल दिया एटीएम, फिर निकाले साढ़े 16 हजार रुपये
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
फतेहाबाद केे हुडा सेक्टर-3 में रहने वाली एक महिला को एक युवक ने बातों में बहलाकर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया व बाद में खाते से साढ़े 16 हजार रुपये की राशि निकाल ली। घटना फतेहाबाद के जीटी रोड पर स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम केबिन की है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ चोरी व धोखाधड़ी का केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में नेहा रानी पत्नी गुलशन मेहता निवासी हुडा सेक्टर-3 ने बताया कि उसका आईसीआईसीआई बैंक की शाखा में खाता है। बैंक की ओर से उसे एटीएम कार्ड भी दिया गया है। वह फतेहाबाद के जीटी रोड पर स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम से रुपये निकलवाने के लिए गई थी। एटीएम से रुपये निकलवाने के बाद जब वह वापिस जाने लगी तो केबिन में ही खड़े एक युवक ने उसे कहा कि आपकी रसीद रह गई है। जब वह रसीद लेकर जाने लगी तो उक्त युवक ने उसे बातों में उलझा लिया और इसी दौरान उसका एटीएम दिखाने की बात कही। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने उसका एटीएम कार्ड बदल दिया और उसे दूसरा एटीएम कार्ड दे दिया। वह बिना एटीएम चेक करे उसे अपने पर्स में डालकर अपने घर आ गई। 10 मिनट बाद ही उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि उसके खाते से 16 हजार 400 रुपये की राशि निकाली गई है, जबकि उसने ऐसी कोई ट्रांजेक्शन बैंक से नहीं की थी। उसे शक हुआ तो उसने आना एटीएम चेक किया, यह दूसरा निकला। वह वापिस एचडीएफसी बैंक के एटीएम में आई, लेकिन युवक फरार हो चुका था।