फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   टेंट के गोदाम में बेसुध मिली अपह्त नाबालिग लड़की, बलात्कार की आशंका

टेंट के गोदाम में बेसुध मिली अपह्त नाबालिग लड़की, बलात्कार की आशंका

Thu, 14 Mar 2019 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
टेंट के गोदाम में बेसुध मिली अपह्त नाबालिग लड़की, बलात्कार की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भट्टू। क्षेत्र के एक गांव में नौवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा का बुधवार रात को अपहरण करने का मामला सामने आया है। लड़की गांव के ही एक टेंट के गोदाम में वीरवार सुबह गंभीर हालत में बरामद हुई है। गंभीर हालत में फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में लाया गया, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार न होता देखकर पीड़िता को अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रथम दृष्टया चिकित्सकों ने आशंका जताई है कि लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया है। फिलहाल पुलिस ने परिजनों के बयान पर आरोपित युवक के खिलाफ अपहरण के आरोप में मामला दर्ज किया है। लड़की के होश में आने के बाद पुलिस उसके बयान पर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने आरोप लगाया कि बुधवार रात को गांव का ही एक युवक लड़की का अपहरण करके ले गया। आरोप है कि रात भर उसे ढूंढते रहे। सुबह जब एक टेंट के गोदाम में पहुंचे तो लड़की बेसुध हालत में मिली। परिजनों का आरोप है कि यहां पर आरोपी युवक भी मौजूद था। उसी ने रातभर गोदाम में रखा। परिवार के लोग जब लड़की को ढूंढते हुए पहुंचे तो युवक और परिजनों के बीच हाथापाई भी हुई और इसके बाद युवक मौके से फरार हो गया। परिवार के लोग लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में लेकर आए। यहां से रेफर कर दिया गया। महिला थाना प्रभारी सुनीता का कहना है कि परिजनों के बयान पर फिलहाल अपहरण करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। लड़की के होश में आने के बाद बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed