फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   महिला को धर्म परिवर्तन के लिए परेशान करने के आरोपी पादरी व अन्यों को पुलिस ने किया काबू

महिला को धर्म परिवर्तन के लिए परेशान करने के आरोपी पादरी व अन्यों को पुलिस ने किया काबू

Sun, 23 Dec 2018 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
महिला को धर्म परिवर्तन के लिए परेशान करने के आरोपी पादरी व अन्यों को पुलिस ने किया काबू
महिला का धर्मांतरण कराने वाले धर्मगुरु और अन्यों को पुलिस ने किया काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। टिब्बा कॉलोनी की एक महिला द्वारा ससुराल पक्ष और एक धर्मगुरु पर धर्म परिवर्तन नहीं करने पर मारपीट कर घर से निकालने के मामले में गिरफ्तारी की मांग को लेकर देर रात्रि हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों ने शहर थाने में रोष जताया। शहर थानाध्यक्ष को ज्ञापन देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की जल्द मांग की। हिंदू संगठनों के विरोध को देखते हुए पुलिस ने मामले में नामजद धर्मगुरु तथा महिला के पति व सास को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष को दिए ज्ञापन में बजरंग दल के जिला संयोजक विकास ग्रोवर व अन्य पदाधिकारियों ने कहा है कि जिस प्रकार उपरोक्त महिला को धर्म परिवर्तन न करने पर पीट-पीटकर घर से निकाला गया है, यह एक संगीन मामला है। इससे पहले भी धर्म परिवर्तन करवाने के कई मामले सामने आ चुके हैं। पीड़ित विवाहिता के पिता का कहना है कि अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है तथा उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। बजरंग दल सहित कई अन्य संगठनों ने भी उपरोक्त घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा है कि अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो वे आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि महिला के साथ मार-पिटाई के मामले में धर्मगुरु व महिला के पति तथा सास को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed