{"_id":"5a5f9dec4f1c1b61268b4eaa","slug":"31516215788-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब फतेहाबाद में भी सामने आया गैंगरेप का मामला, घर में अकेली महिला से दो व्यक्तियों ने किया दुराचार, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब फतेहाबाद में भी सामने आया गैंगरेप का मामला, घर में अकेली महिला से दो व्यक्तियों ने किया दुराचार, मामला दर्ज
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
बुधवार रात महिला थाने में एक महिला ने शिकायत देकर दो लोगों के खिलाफ उसके साथ गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। महिला थाने में पीड़ित महिला की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस कप्तान दीपक सहारण ने गैैंगरेप का मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। समाचार लिखे जाने तक दोनों आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के एक गांव में रहने वाली महिला ने महिला थाने में दी शिकायत में बताया कि वह अपने घर पर अकेली थी और इसी दौरान उसके गांव के दो व्यक्ति सतपाल और अनिल उसके घर में जबरदस्ती घुस आए और उसे अकेली देखकर उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़ित महिला का आरोप है कि दोनों ने उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। बाद में महिला ने अपने परिजनों को इस संदर्भ में सारी बात कह बताई। इसके बाद परिजन पीड़ित महिला को लेकर महिला थाने पहुंचे और दोनों आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं लेकिन अभी तक दोनों आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं।
वर्जन
एक महिला ने दो लोगों के खिलाफ गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। इस संदर्भ में महिला ने परिजनों के साथ महिला थाने में आकर शिकायत दी। इसके बाद आरोपी दोनों व्यक्तियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीमों ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। जल्दी ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
दीपक सहारण, पुलिस कप्तान, फतेहाबाद