{"_id":"594c11b44f1c1b63028b47d7","slug":"31498157492-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नेचिंग हब बना रतिया शहर, 15 दिन में स्नेचिंग की छह वारदातें, एक भी ट्रैस नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्नेचिंग हब बना रतिया शहर, 15 दिन में स्नेचिंग की छह वारदातें, एक भी ट्रैस नहीं
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया।
शहर स्नैचिंग हब के रूप में पहचान बनाता जा रहा है। पिछले 15 दिन में हुई वारदातों को देखकर तो कम से कम यही लगता है। इन दिनों में महिलाओं से पर्स और सामान छीनने की छह वारदातें हो चुकी हैं। लेकिन एक भी मामला अभी तक पुलिस ट्रेस नहीं कर पाई है। बुधवार देर रात एक बार फिर रतिया शहर में महिला से पर्स छीनने का मामला सामने आया है। इससे पहले मंगलवार रात को फतेहाबाद रोड पर बोला पेट्रोल पंप के कारिंदे से 35 सौ रुपये छीन लिए गए।
ताजा मामला रतिया के नाहर मोहल्ले का है जहां पर बाइक सवार दो बदमाशों ने वार्ड नंबर 8 निवासी आंचल से उसका पर्स छीन लिया। पर्स में तकरीबन 15 हजार नकद, एक मोबाइल और कुछ जरूरी दस्तावेज थे। घटना की जानकारी मिलते ही एसएचओ विक्रमजीत भादू मौके पर पहुंचे और उन्होंने जांच शुरू कर दी।
पीड़ित महिला आंचल ने बताया कि उसका विवाह चंडीगढ़ हुआ है और वो रतिया में अपने मायके आई हुई है। आंचल ने बताया कि वो अपनी भाभी के साथ बाजार से खरीदारी करके वापस अपने घर की ओर जा रही थी कि गर्ल्स स्कूल के पास पीछे से बाइक सवारों ने आकर उसके पर्स को पकड़ लिया और छीन लिया। उसने उन युवकों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वो भाग गए। इसके बाद उसने अपने परिजनों को सूचित किया और पुलिस को बताया गया। स्नेचिंग की सूचना मिलते ही एसएचओ विक्रमजीत सिंह भादू और चौकी इंचार्ज जगदीश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और महिला से पूछताछ की। इसके बाद रतिया पुलिस ने पूरे शहर की नाकाबंदी कर दी और शहर भर में वाहन चालकों की चेकिंग शुरू कर दी लेकिन पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा। वीरवार सुबह एसएचओ विक्रमजीत ने नगर पालिका के पार्षदों को साथ लेकर शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और उनकी पोजीशन सही करवाई। एसएचओ ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही आरोपी उनकी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
रतिया में महिलाओं की सुरक्षा अब राम भरोसे है क्योंकि जहां शहर में महिलाओं से लगातार स्नैचिंग हो रही है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के तहत कमाना गांव में एक दस वर्षीय बच्ची की जघन्य हत्या कर दी गई । उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के गृह जिले के हालात किस तरह से बिगड़ रहे हैं उस पर सरकार भी चुप्पी साधे हुए है, लेकिन अब काग्रेस पार्टी चुप नही बैठेगी, अगर जल्द ही पुलिस ने अपराधियों को न पकड़ा तो कांग्रेस आंदोलन करेगी।
बीबो इंदौरा, जिप सदस्य व युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव
रतिया क्षेत्र में कानून व्यवस्था ठप होकर रह गई है और आए दिन शहर में महिलाओं से स्नैचिंग ,पम्पों पर लूटपाट, लड़कियों की हत्याएं सहित अन्य अपराध हो रहे हैं, लेकिन पुलिस व प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है। इस मामले में प्रदेश के सीएम से बात करूंगा।
रविंद्र बलियाला, इनेलो विधायक, रतिया।
मैने पूरे मामले पर जिला एसपी से बात की है। उन्होंने आश्वास्त किया है कि सभी मामलों का जल्द पटापेक्ष कर दिया जाएगा व क्षेत्र में पुलिस पार्टी की और टीमें भी भेजी है तथा पूर्व की भांति सुरक्षा का माहौल कायम रहेगा।
सुनीता दुग्गल, भाजपा नेत्री।
स्नैचिंग जोन बना रतिया शहर, 15 दिन में स्नैचिंग की छह वारदातें, एक भी ट्रेस नहीं
बुधवार रात फिर एक वारदात, नाहर मोहल्ले से महिला से पर्स छीनकर भागे बदमाश, 15 हजार थे पर्स में
मंगलवार रात बोला पेट्रोल पंप के कारिंद से छीने थे 35 सौ रूपए
22एफटीबीपी17 : रतिया में स्नेचिंग के बाद मौके पर पहुंचे एसएचओ महिला से बात करते हुए।
22एफटीबीपी18 : रतिया में पर्स छीनने की वारदात के बाद सीसीटीवी चैक करते एसएचओ।
22एफटीबीपी19 : रतिया में देर रात स्नेचिंग की घटना के बाद सड़कों पर तैनत पुलिस