{"_id":"5a43e75b4f1c1b1f168b596b","slug":"21514399579-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकता नगर में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने किया पत्नी सहित चार पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एकता नगर में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने किया पत्नी सहित चार पर केस दर्ज
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
एकता नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। परिजनों ने इस मौत के लिए मृतक की पत्नी व पत्नी के परिजनों को आरोपी ठहराया है। पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर मृतक की पत्नी, सास, ससुर व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद संस्कार के लिए शव लेने पर मृतक की पत्नी अड़ गई तथा मामले को बढ़ता देख एसडीएम सरजीत नैन, तहसीलदार नवदीप नैन मौके पर आए। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाकर शव को मृतक की पत्नी के हवाले कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जींद निवासी 35 वर्षीय राजीव डेढ़ महीने पहले अपनी पत्नी नीतू, तीन बच्चे मानव, मुकुल व मुस्कान के साथ भूना रोड स्थित एकता नगर में रह रहा था। मृतक की पत्नी के अनुसार राजीव शराब पीने का आदी था और शराब पीकर कमरे में सो जाता था। उसके बाद वह किसी को कमरे में नहीं आने देता था। मंगलवार को सांय चार बजे जब उसकी पत्नी घर का काम कर रही थी तो उसके बच्चे टीवी देखने की बात कहने लगे, लेकिन पत्नी ने बच्चों यह कहकर टाल दिया कि उनके पापा सो रहे हैं वे उठ जाएंगे। लेकिन बच्चे नहीं माने तो उन्होंने खिड़की से देखा कि राजीव फंदे पर झूल रहा था। इसके बाद उन्होंने कैंची से चुन्नी को काटकर फंदे से शव को उतार कर मामले की सूचना पुलिस को दी।
-----------
मृतक के चाचा का कहना
वहीं मृतक के उकलाना निवासी चाचा प्रताप सिंह ने कहा कि उसका भतीजा राजीव पिछले लगभग डेढ़ महीने से टोहाना के एकता नगर में रह रहा था तथा उसका उसकी पत्नी के साथ घरेलू झगड़ा था। उन्हें शक है राजीव की पत्नी ने उसके ससुराल पक्ष के लोगों के साथ मिलकर उसको मरने के लिए मजबूर किया है।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी ने यह लगाया आरोप
मृतक की पत्नी नीतू ने कहा कि कुछ समय पूर्व उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उनके मकान पर केस लगाकर उसके पति राजीव, उसे व उसके तीनों बच्चों को घर से बाहर निकाल दिया था। पिछले डेढ़ महीने से उनका परिवार परेशान था तो किसी ने उनकी सुध नहीं ली। आज उसके चाचा व अन्य परिजन आकर उस पर झूठा आरोप लगा रहे हैं। नीतू ने कहा कि उसका पति शराब पीता था तथा मंगलवार को जब वह उनकी बेटी को छोड़कर आया तो उसके बाद से वह शराब पीकर अपने कमरे के दोनों दरवाजों को बंद कर सो गया। जिसके बाद जब दोनों बच्चे टीवी देखने को कहने लगे तो बच्चों ने खिड़की से घुसकर देखा तो पता चला कि उनके पापा चुन्नी से बने फंदे से झूल रहे हैं।
जांच अधिकारी एसआई रमेश कुमार ने बताया कि उनके पास सूचना आई थी कि एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है जिसके बाद सीन आफ क्राइम की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतक के परिजनों के ब्यान के अनुसार मृतक की पत्नी, सास, ससुर व एक अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी व परिजनों में शव ले जाने को लेकर विवाद हुआ तो एसडीएम सरजीत नैन व तहसीलदार नवदीप नैन मौके पर आए और शव को मृतक की पत्नी के हवाले किया गया।