फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   महिला कर्मचारी ने लगाया छेडख़ानी का आरोप, मामला दर्ज

महिला कर्मचारी ने लगाया छेडख़ानी का आरोप, मामला दर्ज

Thu, 14 Mar 2019 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
महिला कर्मचारी ने लगाया छेडख़ानी का आरोप, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जाखल। उपमंडल के एक गांव में कार्यरत महिला कर्मचारी ने गांव के ही एक व्यक्ति पर छेड़खानी करने व उसे नाजायज तंग करने के आरोप में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपी का कहना है कि उसके द्वारा महिला कर्मचारी के खिलाफ की गई शिकायत व उसकी घपलेबाजी को उजागर करने की एवज में ही उस पर यह झूठा केस दर्ज कराया गया है।

पुलिस थाना को दी गई शिकायत में महिला कर्मचारी ने बताया कि बीती 12 मार्च को जब वह गांव में पोलियोरोधी दवा पिला रही थी तो आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की व उसे नाजायज तौर पर उसे तंग किया। पुलिस ने महिला कर्मचारी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी कविता ने कहा कि मामले जांच में पाया है कि संबंधित व्यक्ति का रिकॉर्ड ठीक नहीं है। तभी मामला दर्ज किया गया है। टोहाना डीएसपी उमेद सिंह ने कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी। जांच के उपरांत जो तथ्य सामने आएंगे उसके उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed