फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   घर के बाहर खड़े युवक से मारपीट, शीशे भी तोड़े

घर के बाहर खड़े युवक से मारपीट, शीशे भी तोड़े

Sun, 29 Apr 2018 12:48 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
घर के बाहर खड़े युवक से मारपीट, शीशे भी तोड़े
घर के बाहर खड़े युवक से हमला, घर के शीशे भी तोड़े
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रतिया।
मॉडल टाउन क्षेत्र में देर रात्रि कुछ लोगों ने एक मकान के बाहर खड़े युवक पर हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की और युवक को जान से मारने की धमकी भी दी। अचानक हुए उत्पात से मॉडल टाउन में हड़कंप मच गया और लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को देखकर हमलावर फरार हो गए। रतिया पुलिस ने घायल की शिकायत पर टिब्बा कालोनी निवासी पांच लोगों के खिलाफ घर में घुसकर पिटाई करने, तोडफ़ोड़ और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में माडल टाउन निवासी विक्रम ने आरोप लगाया कि रात को वह अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था। इसी दौरानटिब्बा कालोनी निवासी राहुल, गुलाब, रजत, कपिल व अजय ने उस पर हमला कर दिया। जब वह उनके चंगुल से छुटकर अपने घर में गया तो तो हमलावर उसके घर में घुस आए और उसके घर में खिड़की के शीशे तोड़ दिए और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने विक्रम की शिकायत पर 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed