फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   मलवाला में हुआ झगड़ा, एक ही परिवार के तीन घायल

मलवाला में हुआ झगड़ा, एक ही परिवार के तीन घायल

Tue, 27 Feb 2018 11:28 PM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
मलवाला में हुआ झगड़ा, एक ही परिवार के तीन घायल
मलवाला में हुआ झगड़ा, एक ही परिवार के तीन घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। घरेलू विवाद के तहत गांव मलवाला में हुए झगड़े में एक ही परिवार के 3 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए रतिया के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घायलों में मलवाला का नगेन्द्र के अलावा उसकी माता बलदेव कौर व भाभी अमनदीप कौर शामिल है। उपचाराधीन नगेन्द्र ने अपने भाई देवेन्द्र ङ्क्षसह के अलावा उसके ससुराल परिवार के अन्य 5-6 लोगों पर हथियारों से लैस होकर घर में घुसकर कथित हमला करने का आरोप लगाते हुए बताया कि उनका अपने भाई के साथ पिछले काफी समय से प्रोपर्टी को लेकर विवाद था और इस विवाद के चलते अनेक पंचायतें भी हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि हालांकि इस मामले को लेकर पिछले दिनों पुलिस चौकी में भी पंचायत हुई थी और पंचायत के तहत बंटवारा भी हो गया था, लेकिन उसके भाई ने पंचायत की बात को अस्वीकार कर दिया। आरोप लगाया कि आज जब उसकी माता व परिवार की अन्य महिलाएं घर में थी तो उसका भाई पंजाब क्षेत्र के अन्य संसार ङ्क्षसह, हनी, सागर, नाजर, जगराज आदि को लेकर घर में आ गया और कथित मारपीट शुरू कर दी। घायल ने बताया कि जब उपरोक्त मारपीट की सूचना उन्हें मिली तो वह भी घर में पहुंच गए, लेकिन इन लोगों ने उसे भी घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नागपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज व अन्य पुलिसकर्मी भी मौकास्थल पर पहुंच गए थे और जांच आरम्भ कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed