{"_id":"5a5265cb4f1c1b9b518b57f6","slug":"201515349451-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदावाली में किरयाना स्टोर के गोदाम से हजारों का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहीदावाली में किरयाना स्टोर के गोदाम से हजारों का सामान चोरी
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। गांव शहीदावाली में एक किरयाना स्टोर के गोदाम में घुसकर चोरों ने हजारों रुपये की चीनी व अन्य सामान चुरा लिया। पुलिस ने दुकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मुकेश कुमार निवासी गांव अकांवाली ने बताया कि उसका गांव शहीदावाली के बस स्टैंड पर किरयाना स्टोर है। इसी में उसने सामान रखने के लिए गोदाम बनाया हुआ है। उसने बताया कि रात को चोरों ने उसके गोदाम के गेट का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस आए। चोरों ने गोदाम से 30 कट्टे जिसमें 15 क्विंटल चीनी थी तथा 2 बोरी बीड़ी के बंडल चुरा लिए। चुराए गए सामान की कीमत लगभग 60 हजार रुपये है। पुलिस ने अज्ञात लोगों पर चोरी का केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।