फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   भारत विकास परिषद के अध्यक्ष के घर चोरी, नकदी और आभूषण ले उड़े चोर

भारत विकास परिषद के अध्यक्ष के घर चोरी, नकदी और आभूषण ले उड़े चोर

Fri, 10 Nov 2017 12:10 AM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
भारत विकास परिषद के अध्यक्ष के घर चोरी, नकदी और आभूषण ले उड़े चोर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष एवं आर्यभट्ट हाई स्कूल के संचालक केके अरोड़ा के आरके कालोनी स्थित बंद पड़े पुराने मकान से अज्ञात चोरों ने बुधवार रात हजारों रुपये के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। केके अरोड़ा एवं उनका परिवार सेक्टर तीन स्थित अपने नए निवास में शिफ्ट हो चुका है, लेकिन उनका कुछ सामान अभी तक पुराने मकान में पड़ा हुआ था। इसी सामान को चोरों ने चुरा लिया।

भाविप के प्रांतीय अध्यक्ष केके अरोड़ा ने बताया कि वे और उनकी पत्नी सोनिया बीती रात नौ बजे के आसपास आरके कालोनी स्थित पुराने मकान में चक्कर लगाकर गए थे। अरोड़ा ने बताया कि कुछ दिनों से वो लगातार थोड़ा-थोड़ा सामान नए मकान में शिफ्ट कर रहे हैं। फिलहाल वो नए मकान में ही रह रहे थे और पुराने मकान में ताला लगाकर रोजाना नये मकान में सोने चले जाते हैं। उन्होंने बताया कि वीरवार सुबह किसी काम से उन्हें सिलेंडर उठाना था तो पुराने मकान में जैसे ही उन्होंने गेट खोला तो देखा कि कमरे की चिटकनी टूटी हुई है और कमरे के अंदर रखी अलमारी को भी चोरों ने बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर अंदर रखे तीन तोले से अधिक सोने के जेवर और लगभग 25 तोले से अधिक चांदी के जेवर गायब कर दिए। कमरे के अंदर की हालत देखते ही अरोड़ा के पैरों तले जमीन खिसक गई और उन्होंने आसपास के पड़ोसियों को बुलाया और इसके बाद शहर पुलिस को सूचित किया गया। चोरी की सूचना मिलते ही शहर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। अरोड़ा के मुताबिक चोरी गए सामान की कीमत 80 हजार से एक लाख के करीब है। घर के आंगन में दीवार के साथ एक स्टूल पड़ा मिला है जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि चोरी करने के बाद चोरों ने इसी स्टूल पर चढ़कर दीवार फांदी और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed