{"_id":"59442a204f1c1b7d0a8b47ce","slug":"201497639456-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाते समय पैर फिसलने से नहर में गिरा युवक, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहाते समय पैर फिसलने से नहर में गिरा युवक, मौत
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
जिले के गांव बैजलपुर के पास नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान दहमान गांव निवासी सतीश कुमार के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सतीश नहर किनारे नहा रहा था और इसी दौरान उसका पांव फिसल गया और वो नहर में जा गिरा। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने उसे तुरंत मृत घोषित कर दिया। युवक के डूबने का समाचार मिलते ही भूना पुलिस के कर्मचारी अस्पताल पहुंचे और कागजी कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद के सामान्य अस्पताल भिजवा दिया। मृतक की उम्र महज 27 साल थी।