फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   गर्भवती महिला ने अपनी मां, नानी और भाई पर लगाए जबरन गर्भ गिराने का आरोप, मामला दर्ज

गर्भवती महिला ने अपनी मां, नानी और भाई पर लगाए जबरन गर्भ गिराने का आरोप, मामला दर्ज

Sat, 17 Jun 2017 12:32 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
गर्भवती महिला ने अपनी मां, नानी और भाई पर लगाए जबरन गर्भ गिराने का आरोप, मामला दर्ज
गर्भवती महिला ने मां, नानी और भाई पर लगाए जबरन गर्भ गिराने का आरोप, केस
विज्ञापन

27 मई की घटना, मायके वालों पर जबरदस्ती दूसरा विवाह करने का भी जड़ा आरोप

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
गांव महमड़ा में एक महिला ने अपनी ही मां, नानी और भाई पर उससे मारपीट करने, उसका गर्भ गिराने का प्रयास करने व पैसे लेकर किसी अन्य व्यक्ति से उसका विवाह करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर महिला थाने में तीनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। महिला थाना प्रभारी पुष्पा सिहाग ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।
महिला थाने में दी शिकायत में महमड़ा में विवाहित रेखा ने बताया है कि 19 जुलाई 2016 को उसका विवाह महमड़ा निवासी बलवंत के साथ गुरुनानकपुरा में हुआ था और उसके मायके गुरुनानकपुरा फतेहाबाद के ही हैं। उसने बताया कि जब वह कुछ माह की गर्भवती थी तो उसकी मां राणो बाई उसे अपने साथ गुरुनानकपुरा ले आई। उसने आरोप लगाया कि यहां पहुंचने पर उसकी मां के साथ उसकी नानी तारो बाई व पड़ोसन पूजा उसके पास आई और कहा कि अब तुझे दोबारा ससुराल जाने की जरूरत नहीं, तेरे लिए एक अच्छा जमींदार देख रखा है, जो हम सबका ध्यान रखेगा। महिला ने बताया कि यह बातें सुनकर उसने कहा कि वह गर्भवती है और सुबह ही अपने पति के पास जाएगी तो आरोप है कि उक्त लोगों के अलावा उसके भाई गुरप्रीत ने उसका गर्भ गिराने का प्रयास किया और उसके पति को मारने की धमकी दी। उसका आरोप है कि 27 मई को उसको कहा गया कि उसके पति बलवंत को कुकड़ावाली निवासी रमेश गुर्जर ने बंधक बना लिया है और अगर आज ही उसने रमेश के साथ विवाह नहीं किया तो उसके पति को जान से मार दिया जाएगा। जिसके बाद उसी दिन फतेहाबाद में रमेश के साथ उसका विवाह कर दिया गया।। महिला के अनुसार रमेश ने उसे बताया कि इस विवाह की एवज में राणो व तारो बाई ने उससे 2 लाख रुपये लिए हैं। महिला ने बताया कि 8 दिनों तक वह रमेश के पास बंधक बनी रही और बाद में किसी तरह रमेश के फोन से पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे आजाद करवाया और उसका पति व वह ढाणी माजरा में हिस्से पर जमीन लेकर खेती करने लगे। आरोप है कि 9 जून आरोपी वहां उसे मारने पहुंच गए और आसपास के लोगों ने उन्हें बचाया।
विज्ञापन


एक विवाहिता द्वारा अपनी ही मां, नानी और भाई पर जबरन गर्भ गिराने का प्रयास करने व उसका जबरन दूसरा विवाह करने की शिकायत दी गई थी जिसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुष्पा सिहाग, एसएचओ, महिला थाना, फतेहाबाद ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed