फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   ओपरी पराई व घर में दबे खजाने का झांसा देकर 27 लाख ठगने का आरोपी तांत्रिक काबू

ओपरी पराई व घर में दबे खजाने का झांसा देकर 27 लाख ठगने का आरोपी तांत्रिक काबू

Sat, 12 May 2018 12:36 AM IST
Updated Sat, 12 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
ओपरी पराई व घर में दबे खजाने का झांसा देकर 27 लाख ठगने का आरोपी तांत्रिक काबू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना।
गांव डांगरा निवासी एक व्यक्ति के घर ओपरी पराई और घर में दबे खजाने का झांसा देकर 27 लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी ढोंगी तांत्रिक को टोहाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश से काबू कर लिया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां उसको 5 दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी से एक दवा भी बरामद की है, जिसके सेवन से कोई भी व्यक्ति उसके वश में हो जाता था। पुलिस आरोपी से रिमांड के दौरान रुपयों की रिकवरी व अन्य सामान के बारे में पूछताछ करेगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 मई 2018 को गांव डागंरा निवासी प्रेम सिंह ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी शारदा लंबे समय से बीमार रहती थी। वह उसकी पत्नी का काफी इलाज करवा चुका था, परंतु कहीं से कोई आराम नहीं हो रहा था। पीड़ित के अनुसार वह यूपी के रहने वाले मांगे राम जोगी से मिला जो डंागरा गांव में आया करता था। जोगीराम ने उन्हें बताया कि यूपी में एक तांत्रिक है, जो उसकी पत्नी का इलाज कर देगा। वह उसके झांसे में आ गया और जोगी ने उसे तांत्रिक से मिलवाया। तांत्रिक यूपी के गांव बड़ौली का निवासी था और उसका नाम साजिद उर्फ राजा है। कुछ समय बाद तांत्रिक ईलाज करने के लिए गांव डांगरा स्थित उसके घर पर आया तो उसने कहा कि वह उसकी पत्नी पर ओपरी पराई का असर है और वह उसका इलाज कर देगा। तांत्रिक ने परिवार से कहा कि उसके घर की जमीन में सोने का खजाना गड़ा हुआ है, वह उसे निकालकर उसे दे देगा।
विज्ञापन

इस दौरान उसने रात्रि के समय उनके घर में खुदाई करके एक मटका निकाला जिसके साथ दो संापों को भी निकाला। इस दौरान तांत्रिक ने परिवार को झांसे में लेने के लिए उसमें सोने की मोहरें भी दिखाई। तांत्रिक ने उनको बताया कि यह सांप खजाने पर पहरा दे रहे हैं। उस दौरान उसने मटके को कपड़े से ढककर वहीं दबा दिया। उसने कहा कि सांपों को वश में करने के लिए तंत्र विद्या द्वारा जाप करना पड़ेगा तथा माता का श्रृंगार चढ़ाने के लिए पैसों का प्रबंध कर लो। उसने कहा कि वह दोबारा आएगा तंत्र जाप करके सांपों को साथ ले जाएगा तथा मोहरों से भरा मटका उसको दे जाएगा। इस तरह वह लालच के कारण तांत्रिक के झांसे में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोने की मोहरों से भरा मटका निकालने का लालच देकर तांत्रिक ने उससे 27 लाख 21 हजार रुपये तीन किश्तों में ले गया। उसे शक हुआ तो जो मटका तांत्रिक ने उसे दिखाया था तो उसने उसे निकालकर खोला तो उसमें मिट्टी भरी हुुई थी। टोहाना पुलिस ने इस संबंध में साजिद उर्फ राजा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करके उसे यूपी से काबू कर लिया। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे 5 दिन के रिमांड पर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed