फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   रतरतिया में तीन स्थानों पर हुई चोरी की वारदात

रतरतिया में तीन स्थानों पर हुई चोरी की वारदात

Mon, 02 Apr 2018 11:48 PM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
रतरतिया में तीन स्थानों पर हुई चोरी की वारदात
रतिया में तीन स्थानों पर हुई चोरी की वारदात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रतिया।
रतिया क्षेत्र में देर रात चोरी की तीन अलग-अलग वारदात में अज्ञात चोर जहां एक कोठी से हजारों रुपये के गहने चुराकर ले गए हैं, वही गांव रत्ताखेड़ा में मंदिर व पीर की मजार से भी दान में आई हजारों रुपये की राशि चुरा कर ले गए। पुलिस ने तीनों मामलों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वार्ड नंबर-13 निवासी पलविंद्र सिंह ने बताया कि उसका बड़ा लड़का जसप्रीत सिंह कलन्दरगढ में रहता है और वह रात को रतिया में एक जागरण में आया हुआ था। देर रात्रि उसकी पुत्रवधू ने फोन पर सूचना दी कि उनके घर चोरी हो गई है जिस पर हम लोगों ने घर पर जाकर चेक किया तो वहां पर देखा कि की अलमारियों के ताले टूटे पड़े हैं और सामान बिखरा पड़ा है। जब उन्होंने सारा समान चैक किया तो देखा की घर में पडे 4 तोले की चूडिय़ां व 2 तोले के टोपस सहित 6 तोले सोने की चोरी हो चुकी है। वहीं दूसरी तरफ रत्ताखेड़ा के सरपंच ने पुलिस को दी शिकायत में गांव के हनुमान मंदिर व बाबा करीयत पीर की मजार से दिन में अज्ञात चोर दान में आई हुई दस व बारह हजार के करीब की राशि चुरा कर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed