{"_id":"5a130a504f1c1bc45b8b753b","slug":"181511197264-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाणी गोमा में के सरकारी स्कूल में दीवार गिरने से चपड़ासी की हुई मौत, दूसरा मजदूर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढाणी गोमा में के सरकारी स्कूल में दीवार गिरने से चपड़ासी की हुई मौत, दूसरा मजदूर घायल
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल में दीवार गिरने से चपरासी की मौत
फतेहाबाद। ढाणी गोमाराम के राजकीय प्राइमरी स्कूल में सोमवार दोपहर बाद हुए एक हादसे में स्कूल के चपरासी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान गांव हिजरावां निवासी अशोक के रूप में हुई है जबकि घायल हुए मजदूर का नाम श्यामसुंदर बताया गया है। अशोक स्कूल में पार्ट टाइम चपरासी के पद पर कार्यरत था, और सोमवार को एक अन्य मजदूर के साथ मिलकर स्कूल के कंडम हो चुके कमरों को गिराने के काम में लगा हुअ था। कंडम कमरों को गिराने का काम शिक्षा विभाग ने एक ठेकेदार को दिया हुआ था, जिसके पास पार्ट टाइम चपरासी भी मजदूर की तरह काम कर रहा था। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को स्कूल का दौरा करने की बात कही है।
जानकारी के मुताबिक कंडम कमरों को गिराते समय ही एक दीवार दोनों के ऊपर ही आ गिरी जिसके बाद दोनों उसके नीचे दब गए। धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे स्टाफ सदस्यों ने दोनों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उसे और दूसरे मजदूर को अग्रोहा मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। अग्रोहा मेडिकल में उपचार के दौरान ही अशोक ने जख्मों के ताव ना सहते हुए आखिरकार दम तोड़ दिया। मृतक के शव का अग्रोहा मेडिकल में ही पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।