फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   पत्नी के चरित्र पर था शक, पति ने जहर पीकर दी जान

पत्नी के चरित्र पर था शक, पति ने जहर पीकर दी जान

Thu, 25 Apr 2019 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
पत्नी के चरित्र पर था शक, पति ने जहर पीकर दी जान
टोहाना। कस्बे में एक गांव में पत्नी के चरित्र पर शक के चलते युवक ने जहर का सेवन करके जान दे दी। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव के पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर मृतक की पत्नी व साली के लड़के के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपमंडल के एक गांव निवासी 35 वर्षीय युवक का विवाह लगभग 15 साल पूर्व हिसार की एक कॉलोनी निवासी युवती के साथ हुआ था। युवक धारूहेड़ा एक कंपनी में काम करता था और वहां कमरा लेकर रहा था। उनके दो बच्चे हैं, जिनमें एक 10 साल का लड़का व एक आठ साल की लड़की है। मृतक के भाई के अनुसार उसके भाई ने कुछ समय पूर्व उसकी साली के लड़के को भी कंपनी में नौकरी लगवाया था। भाई ने बताया कि युवक मंगलवार को घर आया था, उसे शक था उसकी पत्नी के साली के लड़के के साथ नाजायज संबंध हैं। इन संबंधों से वह परेशान रहता था, मंगलवार को युवक ने ताई को फोन कर बताया कि वह अपनी जीवनलीला को समाप्त कर रहा है। भाई ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को जब युवक अलग कमरे में था तो परिजनों ने उसे आवाज लगाई, लेकिन जब कोई आवाज नहीं आई तो परिजन उसके कमरे में गए जहां देखा कि उसने जहरीले पदार्थ का सेवन किया हुआ था। परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल में ले आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर दोनों के खिलाफ धारा 306 व 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई अजमेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर उसकी पत्नी व साली के लड़के के खिलाफ धारा 306, व 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed