फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   ्मॉग के चलते एक किलोमीटर के दायरे में गांव झलनियां के पास भिड़े चार वाहन, दो की मौत

्मॉग के चलते एक किलोमीटर के दायरे में गांव झलनियां के पास भिड़े चार वाहन, दो की मौत

Mon, 05 Nov 2018 12:55 AM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
्मॉग के चलते एक किलोमीटर के दायरे में गांव झलनियां के पास भिड़े चार वाहन, दो की मौत
स्मॉग का कहर : एक किलोमीटर के दायरे में भिड़े चार वाहन, दो की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। धुंध और स्मॉग की आहट के साथ सड़क हादसे भी शुरू हो गए हैं। रविवार सुबह एक के बाद एक हुए तीन सड़क हादसों ने एक दस साल के मासूम सहित तीन लोगों की जान ले ली। धुंध और पराली का घना धुआं जहां दो लोगों की मौत का कारण बना तो वहीं तेज रफ्तार ने एक मासूम की जान ले ली। हादसों के शिकार हुए दो लोगों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया वहीं गंभीर रूप से घायल भूथन के युवक का अग्रोहा मेडिकल में इलाज चल रहा है।
पहला हादसा
रविवार सुबह पहला हादसा गांव झलनियां के समीप हुआ जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक कैंटर सामान लेकर फतेहाबाद की तरफ आ रहा था कि गांव झलनियां के पास अचानक सड़क पर एक व्यक्ति आ गया, उसे बचाने के चक्कर में कैंटर चालक ने एकदम ब्रेक मार दिए। इतने में ही पीछे से आ रहे चावल से लदे ट्रक ने केंटर को टक्कर मार दी। जिससे दोनों वाहन अनियंत्रित होकर पलट गए। हादसे में सड़क पर चल रहा एक व्यक्ति भी कैंटर की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के चलते सड़क पर रोड जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सदर थाना प्रभारी आत्माराम ने मृतक के शव को नागरिक अस्पताल भिजवाया व क्रेन की मदद लेकर रोड जाम को खुलवाया।
विज्ञापन

दूसरा हादसा
भूना रोड पर गांव झलनियां के पास उक्त हादसा होने से रोड जाम होने के कारण रोडवेज की एक बस फतेहाबाद से भूथन-नाढ़ोडी जा रही थी। रोड जाम होने के कारण बस के चालक ने रास्ता बदलते हुए बस को झलनियां से सीधे भूथन को जाने वाले लिंक रोड से निकाल दिया। बस अभी एक किलोमीटर भी नहीं चली थी कि सामने से आ रही बाइक में जा टकराई और बाइक सवार गांव भूथनकलां के दो भाई अनिल व प्रमोद बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को तुरंत एंबुलेंस की सहायता से नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां हालत गंभीर होने के चलते उन्हें अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान अनिल (28) ने दम तोड़ दिया जबकि प्रमोद का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में परिजनों के बयान के आधार पर बस चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मामला
स्मॉग के कारण सड़क हादसे का तीसरा मामला रतिया के गांव नागपुर चौकी के समीप हुआ। जहां एक तेज रफ्तार कैंटर ने एक 10 वर्षीय बच्चे को कुचल दिया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव अजीतनगर निवासी कालू राम की नागपुर चौकी के पास चाय व सब्जियों की दुकान है। रविवार सुबह स्कूल की छुट्टी होने के कारण 10 वर्षीय साहिल भी अपने दादा के साथ दुकान पर चला गया। सुबह करीब साढ़े सात बजे सड़क पर आ रहे तेज रफ्तार कैंटर के चालक ने कैंटर से अपना संतुलन खो दिया और कैंटर 5 फूट सड़क से नीचे उतर गया और साहिल के ऊपर से निकल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नागपुर चौकी पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद रविवार दोपहर को शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed