फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   किशोर की मौत के बाद रोड जाम करने वाले ग्रामीणों पर केस दर्ज

किशोर की मौत के बाद रोड जाम करने वाले ग्रामीणों पर केस दर्ज

Sun, 13 Jan 2019 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
किशोर की मौत के बाद रोड जाम करने वाले ग्रामीणों पर केस दर्ज
किशोर की मौत के बाद रोड जाम करने वाले ग्रामीणों पर केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। सदर थाना क्षेत्र के गांव हांसपुर में टैंकर की टक्कर से किशोर की मौत होने के बाद वीरवार शाम को रोड जाम करने वाले ग्रामीणों पर सदर पुलिस ने केस दर्ज किया है। ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक रोड किया था। इसके बाद मौके पर पहुंचे एडीसी सतबीर जांगू के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने रोड जाम खोला था। पुलिस ने उक्त मामले में एएसआई रामचंद्र की शिकायत पर ग्रामीण हरजीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, पलविंद्र सिंह, हरजिंद्र, राजपाल, बलयार सिंह, मनदीप सिंह, स्वर्ण कुमार, सिमरजीत सिंह, मनप्रीत सिंह व सतपाल कामरेड को नामजद करते हुए लगभग 40-50 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। विदित हो कि गांव हासंपुर में वीरवार शाम को एक गैस टैंकर के स्कूटी को टक्कर मारने के बाद स्कूटी सवार किशोर की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसकी बहन घायल हो गई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने टैंकरों का आवागमन बंद करवाने की मांग को लेकर लगभग दो घंटे तक रजाम लगाए रखा था। इसके बाद मौके पर पहुंचे एडीसी सतबीर जांगू व डीएसपी धर्मवीर पूनिया के आश्वासन के बाद ग्रामीण मान गए और उन्होंने जाम खोल दिया था। अब पुलिस ने रोड जाम करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ रोड जाम करने, धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
रोड जाम करने वाले ग्रामीणों पर केस दर्ज किया गया है, पूरे मामले की जांच की जा रही है।’
आत्माराम बिश्नोई, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed