{"_id":"5a6639264f1c1ba3268b5e1f","slug":"161516648742-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में दो जगह लूट की घटना से दहशत, भूना मोड़ बाईपास पर पिस्तौल की नोक पर पशु व्यापारी से 40 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिले में दो जगह लूट की घटना से दहशत, भूना मोड़ बाईपास पर पिस्तौल की नोक पर पशु व्यापारी से 40 हजार लूटे
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
रविवार देर रात जिले में दो जगह लूटपाट व स्नेचिंग की घटना होने से जिले में दहशत का माहौल है। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी घटना में आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। फतेहाबाद के भूना मोड़ बाईपास और टोहाना के सिंबलवाला गांव में हुई इन वारदातों के बाद कानून व्यवस्था पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।
पहली वारदात
पिस्तौल की नोक पर चार बदमाशों ने पशु व्यापारी से लूटे 40 हजार
भूना बाईपास पर पुल के पास पशु व्यापारियों को गाड़ी में लिफ्ट देने के बहाने कुछ युवकों ने हजारों रुपये लूट लिए। पुलिस ने इस संबंध में पशु व्यापारी की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ लूटपाट का केस दर्ज कर जांच आरम्भ कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव भूथन कलां निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि वह अपनी भैंस को बेचने के लिए अपने चाचा प्यारे लाल के साथ फतेहाबाद के पशु मेले में आया था। उसने बताया कि मेले में उसने साढ़े 39 हजार रुपये में अपनी भैंस बेच दी व अपने चाचता के साथ वापिस गांव जाने के लिए भूना रोड पर बने बाईपास पुल के पास आ गया। यहां पर एक सफेद रंग की गाड़ी आई जिसमें कुछ युवक सवार थे। उक्त युवकों ने उन्हें झलनियां तक लिफ्ट देने की बात कहकर गाड़ी में बैठा लिया। आरोप है कि इसी दौरान पीछे बैठे एक युवक ने उसकी छाती पर पिस्तोल तान दी और उससे साढ़े 39 हजार रुपये छीन लिए तथा उसे व उसके चाचा को झलनियां के पास गाड़ी से फैंककर फरार हो गए।
इसी जगह पर पहले भी पशु व्यापारी हो चुका है बदमाशों का शिकार
जिस जगह पर रविवार देर रात को बदमाशों ने पीड़ित पशु व्यापारी को लिफ्ट दी, उसी जगह पर पहले भी दो पशु व्यापारियों से हजारों रुपये की लूटपाट हो चुकी है। कुछ दिन पहले इसी प्रकार लिफ्ट देने के बहाने कुछ युवकों ने भूना के दो भैंस व्यापारियों से नशीला पदार्थ सुंघाकर 50 हजार रुपये लूट लिए थे। इन व्यापारियों को भी भूना बाईपास से ही लिफ्ट दी गई। फतेहाबाद में भूना मोड़ बाईपास के पास प्रत्येक रविवार को पशु मेला लगता है जिसमें हजारों की तादाद में आसपास के जिलों से पशुपालक अपने पशुओं को बेचने या खरीदने के लिए आते हैं। इस पशु मेले में प्रति सप्ताह लाखों रूपये का कारोबार होता है। माना जा रहा है कि इस पशु मेले में ही कोई गैंग है जो पशु मेले मेें मोटी रकम व्यापारियों पर नजर रखता है और बाद में उन्हें लूट कर फरार हो जाता है।
विज्ञापन
दूसरा मामला
शराब ठेके के कारिंदे से हजारों की नकदी व शराब छीनी
टोहाना। गांव सिम्बलवाला के शराब ठेके पर रात को चार लोगों ने ठेेके में घुसकर कारिंदे से हजारों रुपये की अंग्रेजी शराब की बोतलें व 21 हजार रुपये की नकदी छीन ली तथा फरार हो गए। पुलिस ने कारिंदे की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ स्नेचिंग का केस दर्ज कर जांच आरम्भ कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सुरेश निवासी भूना ने बताया कि वह सिम्बलवाला के शराब ठेकेे पर सेल्जमैन के तौर पर लगा हुआ है। उसने बताया कि रात को ठेके को बंद करके वह अन्दर सोया हुआ था। उसने बताया कि रात को 12:30 के करीब किसी ने ठेके का दरवाजा खटखटाया और शराब की मांग की। उसने अन्दर से दरवाजा खोला तो बाहर 4 व्यक्ति खड़े थे जिनके पास वरना जैसी गाड़ी थी। आरोप है कि सभी अंदर घुस आए और ठेके से डबल ब्लयू की 16 बोतल, इम्पीरियल ब्लयू 132, पार्टी स्पेशल की 4, रॉयल ग्रीन की 3, मैक्डावल की 6 बोतलें तथा गल्ले से 21 हजार रुपये निकालकर फरार हो गए। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।
वर्जन
पुलिस इन वारदातों की पूरी गंभीरता से जांच कर रही है। जल्द ही इन मामलों के आरोपी काबू कर लिए जाएंगे। पशु मेले में वैसे तो सुरक्षा रहती है लेकिन सुरक्षा प्रबंधों को बढ़ाने व देर रात तक पुलिस गश्त के निर्देश भी दिए जाएंगे।’
दीपक सहारण, पुलिस अधीक्षक, फतेहाबाद।