फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   आवारा पशु आया आगे, कार का संतुलन बिगड़ा, करनाल पुलिस कांस्टेबल की मौत

आवारा पशु आया आगे, कार का संतुलन बिगड़ा, करनाल पुलिस कांस्टेबल की मौत

Wed, 13 Dec 2017 11:21 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
आवारा पशु आया आगे, कार का संतुलन बिगड़ा, करनाल पुलिस कांस्टेबल की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
शहर के अंदर एक बार फिर से आवारा पशुओं की समस्या जानलेवा होती जा रही है। मंगलवार देररात माजरा रोड बाईपास के पास आवारा सांड के आगे आने से रिट्ज कार सड़क पर पलट गई और उसमें सवार कांस्टेबल की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिरसा के सैनी मोहल्ला निवासी अजय सैनी (29) के रूप में हुई है। अजय करनाल पुलिस में कमांडोके पद पर तैनात था और किसी काम से सिरसा जा रहा था। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम व एंबुलेंस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने अजय को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं टोहाना में समैण के पास फेरी वाले बुजुर्ग घनश्याम कथूरिया की आवारा पशु आगे आने से मौत हो गई।
कांस्टेबल अजय सैनी करनाल में तैनात था। मंगलवार रात्रि वह अपनी रिट्ज कार से सिरसा जा रहा था। बताया गया है कि माजरा रोड पर बाईपास के पास कार के आगे पशु आ गया। इससे कार संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाईडर से टकराकर पलट गई। हादसे में अजय की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। बताया गया है कि अजय का कुछ समय पहले ही विवाह हुआ था। इस मौके पर सिरसा, करनाल और फतेहाबाद पुलिस के कई अधिकारी भी अस्पताल में मामले की जानकारी लेने पहुंचे।
विज्ञापन



आवारा पशु आगे आने से गिरा साईकिल सवार, मौत
टोहाना(फतेहाबाद)। गांव समैण के पास मंगलवार देर रात आवारा पशुओं के आगे आने से साइकिल सवार फेरीवाले की सड़क पर गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नया बाजार निवासी 65 वर्षीय घनश्याम कथूरिया फेरी लगाते थे। मंगलवार को वह समैण क्षेत्र में फेरी लगाने गए थे। देर रात घर आते समय साइकिल के आगे अचानक आवारा पशु आ गए, जिससे उनकी साइकिल का संतुलन बिगड़ गया और वह सिर के बल सड़क पर जा गिरे। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिक्तिसकों ने घनश्याम को मृत घोषित कर दिया। सदर पुलिस ने परिजनों के बयान पर कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed